Vrishabh Rashi: गुड़ का दान आज वृषभ राशि वालों के लिए रहेगा लाभकारी, इन बातों का रखें ख्याल

0
Vrishabh Rashi: गुड़ का दान आज वृषभ राशि वालों के लिए रहेगा लाभकारी, इन बातों का रखें ख्याल


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन थोड़ा कष्टकारी होगा. आज आपको अचानक चोंट लग सकती है. इसलिए आज आपको वाहन चलाने में सावधानी भी जरूर रखनी चाहिए. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 10 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज विशाखा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं. वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन थोड़ा कष्टकारी होगा. आज आपको अचानक चोंट लग सकती है. इसलिए आज आपको वाहन चलाने में सावधानी भी जरूर रखनी चाहिए. आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो फिलहाल अपने इस फैसले को भी आप कुछ समय के लिए टाल दें.

करियर में मिलेगी सफलता

करियर के लिहाज से भी वृषभ राशि के जातकों का दिन आज बेहतरीन होगा. आज आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता भी मिलेगी. वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वो ऑफिस में काम को लेकर थोड़ा तनाव में भी रहने वाले हैं. वहीं बात बिजनेस कर रहे लोगों की करें, तो आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है.

उन्होंने कहा कि आज आप किसी को भी पैसा उधार देने से बचें, वरना इससे आपका पैसा लंबे समय के लिए फंस भी सकता है. वहीं बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप चांदी में पैसा निवेश करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा भी होगा.

लव लाइफ में होगा उतार चढ़ाव

वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. आज किसी बात को लेकर आपके पार्टनर से आपका झगड़ा भी सकता है. इसलिए आज आप अपने पार्टनर से बातचीत में थोड़ी सावधानी भी जरूर रखें. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनकी दिनचर्या भी सामान्य रहने वाली है. आज आप बाहर कहीं डिनर पर भी जा सकते हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

गुड़ का दान आज वृषभ राशि वालों के लिए रहेगा लाभकारी, इन बातों का रखें ख्याल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *