Vrishabh Rashi : ये काम करते ही रिश्तों में आएगी दरार…इस जीव को खिलाइए चना-गुड़, धड़ाधड़ मिलेंगी गुड न्यूज

0
Vrishabh Rashi : ये काम करते ही रिश्तों में आएगी दरार…इस जीव को खिलाइए चना-गुड़, धड़ाधड़ मिलेंगी गुड न्यूज


Last Updated:

Aaj Ki Vrishabh Rashi : आज का दिन वृषभ राशि के लिए मंगलकारी साबित होगा. शादी की बात फाइनल हो सकती है. कोर्ट-कचहरी से भी शुभ समाचार मिलने के आसार हैं, लेकिन मेहनत के हिसाब से फल नहीं मिलेगा.

X

वृषभ राशि का दैनिक राशिफल

हाइलाइट्स

  • आज वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में फायदा होगा.
  • शादी का रिश्ता फाइनल हो सकता है.
  • हनुमान जी की पूजा करें, बंदरों को चना-गुड़ खिलाएं.

Vrishabh Rashifal, 3 June 2025/वाराणसी. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना होती है. 3 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है. इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि मंगलवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलकारी साबित होगा. आज आपकी शादी का रिश्ता फाइनल हो सकता है. कोर्ट-कचहरी से भी कोई शुभ समाचार मिलने के आसार हैं.

बिजनेस में निकलेंगे आगे
वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में अच्छा फायदा होने की उम्मीद है. आज आप अपने कॉम्पिटिटर को पिछाड़ कर आगे निकल जाएंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वे ऑफिस में काम को लेकर तनाव में रहेंगे. आज आप मेहनत ज्यादा करेंगे, लेकिन आपको आपके मेहनत के हिसाब से फल नहीं प्राप्त होगा. यदि आप निवेश की सोच रहे हैं तो इस समय आप शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है.

लव मैरिज में बार-बार आ रही है रुकावट? तो आजमा लीजिए लाल किताब के ये अचूक उपाय, हंसते-हंसते मान जाएंगे मम्मी-डैडी

पार्टनर से होगी झकझक
वृषभ राशि वालों की लव लाइफ में आज थोड़ी झकझक हो सकती है. आज आप अपने पार्टनर से बातचीत में थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. वरना इससे आपके रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है. आज आपकी शादीशुदा जिंदगी मिली-जुली रहने वाली है.

शुभ रंग और शुभ अंक
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 4 है. आज के दिन आज आप हनुमान जी की पूजा आराधना करें और बंदरों को चना और गुड़ जरूर खिलाएं. इससे आपके जीवन से सभी संकट और बाधाएं दूर होंगी.

homeastro

ये काम करते ही आएगी दरार, खिलाइए चना-गुड़, धड़ाधड़ मिलेंगी गुड न्यूज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *