Winter Gardening: सर्दियों में लगा दें ये 6 बेस्ट फूल, हमेशा चमकता-महकता रहेगा घर
Last Updated:
Best 6 Flowers For Fragrance Home: ठंड का मौसम शुरू होते ही बागवानी के शौकीन लोग अपने घर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने की तैयारी में लग जाते हैं. अगर आप भी सर्दियों में अपने घर को नेचुरली चमकाना महकाना चाहते हैं तो इन 6 फूलों को अपने गार्डेन में लगा सकते हैं. ठंड के मौसम में कुछ पौधे ऐसे होते हैं. जो कम देखभाल में भी आसानी से खिल उठते हैं और घर का माहौल खुशबू और रंगों से भर देते हैं. अगर आप भी लगाने को सोच रहे तो हमारे द्वारा बताए गए इन फूलों के पौधों को ठंड के मौसम में लगा सकते है.
घर को महकने के लिए आप सर्दियों के गुलाब ट्राई कर सकते है. क्योंकि गुलाब को फूलों का राजा कहा जाता है. और ठंड के मौसम में गुलाब का पौधा तेजी से बढ़ता है और बार-बार फूल देता है, इसे ज्यादा पानी या धूप की जरूरत नहीं होती.इसमें बस ध्यान रखें कि पौधे को सुबह की हल्की धूप मिले और मिट्टी में हल्की नमी बनी रहे. सर्दी में गुलाब के पौधे से घर का हर कोना सुगंध से महक उठेगा.

ठंड के मौसम में आप सूरजमुखी का पौधा भी लगा सकते है. अगर आपके घर या छत पर थोड़ी ज्यादा जगह है, तो सूरजमुखी का पौधा लगा सकते है.यह पौधा सर्दियों में आसानी से उग जाता है और इसका बड़ा पीला फूल देखने में बेहद आकर्षक लगता है,इसे आप गमले में भी उगा सकते हैं, बस पौधे को पर्याप्त धूप मिलने की जरूरत होती है.

ठंड के मौसम में आप गेंदा का फूल भी लगा सकते है. गेंदा सर्दियों का सबसे लोकप्रिय फूल माना जाता है. इसका पौधा न केवल सुंदर दिखता है बल्कि बहुत कम देखभाल में भी खूब खिलता है,पीले और नारंगी रंग के गेंदा के फूल आपके घर या बगीचे को सजाने के लिए एकदम परफेक्ट हैं, साथ ही इसकी खुशबू से वातावरण ताजगी से भर जाता है.

यह पौधा ठंड के मौसम में खूब खिलता है,जिसको लोग विंटर जैस्मीन के नाम से जानते है. बता दे कि विंटर जैस्मीन में सफेद रंग के छोटे लेकिन बेहद सुंदर फूल आते हैं जो देखने में काफी आकर्षक लगते हैं,इसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती, बस पौधे को समय-समय पर पानी देते रहना चाहिए.

ठंड में खिलने वाले फूल में नौबजिया भी है. नौबजिया का पौधा रंगों की बहार लाता है. सर्दियों में यह पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है और पीले, लाल, गुलाबी, नीले जैसे कई रंगों के फूल देता है. इसे धूप पसंद है, इसलिए इसे बालकनी या छत पर लोग रख सकते है.यह घर की सुंदरता को भी बढ़ता है.