अखिलेश के लिए नई मुसीबत, कौन हैं महाराजी प्रजापति जिनके तेवरों ने बढ़ा दी हैं SP चीफ की धड़कनें

0
अखिलेश के लिए नई मुसीबत, कौन हैं महाराजी प्रजापति जिनके तेवरों ने बढ़ा दी हैं SP चीफ की धड़कनें


Last Updated:

Amethi Latest News: अमेठी में सपा विधायक महाराजी प्रजापति की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. यात्री वेटिंग शेड से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की तस्वीरें अचानक हटाई गईं, जिससे …और पढ़ें

वायरल हो रही तस्वीर.

अमेठी. यूपी के अमेठी जिले में समाजवादी पार्टी की विधायक महाराजी प्रजापति का नाम इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. अमेठी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आम जनता की सुविधा के लिए कुछ महीने पहले यात्री वेटिंग टिन-शेड का निर्माण कराया गया था, जिसके नीचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, उनकी पत्नी और अमेठी विधानसभा से विधायक महाराजी प्रजापति की तस्वीरें लगाई गई थीं.

लेकिन अचानक, सपा के बड़े नेताओं अखिलेश यादव और गायत्री प्रसाद प्रजापति की तस्वीरें हटाने का फैसला किया गया, जबकि महाराजी प्रजापति की तस्वीर वहीं लगी हुई है. इस कदम के बाद इलाके में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है. लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए महाराजी प्रजापति पार्टी से अलग होने वाली हैं या फिर कोई अन्य राजनीतिक रणनीति है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि तस्वीरों को हटाने का आदेश विधायक के घर से आया है. स्थानीय निवासी प्रेमचंद अग्रहरि ने बताया कि एक मैजिक गाड़ी आई और उसने बताया कि विधायक के निर्देशानुसार तस्वीरें हटाई जा रही हैं. इससे पहले भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की तस्वीरें यहां लगी थीं.

इस बीच, राजनीतिक पर्यवेक्षक इसे सपा के अंदर चल रहे बदलाव और आगामी चुनावों की रणनीति का हिस्सा भी मान रहे हैं. अमेठी में सपा की पकड़ मजबूत है, लेकिन इस तरह के बदलाव आगामी चुनावों में नई राजनीतिक समीकरणों की ओर संकेत देते हैं. सपा के अंदर भी इसे लेकर हलचल मची हुई है और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि इस विवाद के बाद महाराजी प्रजापति का सपा के प्रति रुख क्या रहता है और आगामी चुनावों में उनका राजनीतिक कदम क्या होगा.

authorimg

अभिजीत चौहान

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

homeuttar-pradesh

कौन हैं महाराजी प्रजापति जिनके तेवरों ने बढ़ा दी हैं SP चीफ अखिलेश की धड़कनें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *