अब दोबारा मत पूछना… जब अविनाश के भाई ने पूछा- इतना पैसा कहां से आया

0
अब दोबारा मत पूछना… जब अविनाश के भाई ने पूछा- इतना पैसा कहां से आया


Last Updated:

Ram Mandir Chori News Live: कांग्रेस ने शनिवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित चोरी की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच का आदेश दें. पणजी में आयोजित प…और पढ़ें

Zoom

राम मंदिर दान चोरी लाइव

Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ती जा रही है. इस बीच आरोपियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि जेल में बंद सभी आरोपी डरे हुए हैं. वहीं पुलिस को इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. इसके अलावा कहा जा रहा है कि इन्होंने कोई प्लानिंग भी नहीं की थी. ना ही इससे पहले कोई चोरी की थी. वहीं इस पूरे मुद्दे को लेकर सियासी उबाल भी मचा हुआ है. वैसे तो संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क राम मंदिर का नाम नहीं लेते हैं. लेकिन राम मंदिर में दान चोरी पर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा. बीजेपी पर दान चोरों को बचाने का आरोप लगाया. इस बार भी उन्होंने अपने मुंह से राम मंदिर का नाम नहीं लिया.

Ram Mandir News Live: राम मंदिर दान चोरी के आरोपी अविनाश को लेकर बड़ा खुलासा

राम मंदिर दान चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला के 15 लाख रुपये से ज्यादा के लेन-देन की जानकारी सामने आई है. उसने कई लोगों को पैसे ट्रांसफर किए और कुछ लोगों को कैश दिया. पुलिस अब पता लगा रही है कि ये पैसा कहीं दान की चोरी से तो नहीं जुड़ा है. जांच में यह भी पता चला है कि अविनाश ने अपनी एक महिला दोस्त को करीब 2 लाख रुपये नकद और एक महंगा मोबाइल फोन गिफ्ट किया था. अब पुलिस यह भी जांच रही है कि इतना पैसा उसके पास कहां से आया. जांच में यह बात भी सामने आया है कि अविनाश का भाई कई बार  ड्यूटी के बाद कैश लेकर योग केंद्र जाते देख चुका था. जब भाई ने पूछा कि इतना पैसा कहां से आता है, तो अविनाश ने कोई साफ जवाब नहीं दिया. बाद में उसके भाई अभिषेक ने अनुकल्प से पूछा कि इतना कैश कहां से आ रहा है, उसने कहा कि मंदिर में जजमान खुश होकर पैसे दे देते हैं और दर्शन में मदद के बदले भी लोग पैसे दे जाते हैं. साथ ही उसने कहा कि इस बारे में दोबारा कोई बात मत करना. पुलिस अब इन सभी बातों की सच्चाई की जांच कर रही है.

Ram Mandir Donation Theft Live: राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों से होगी पूछताछ

राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियो से जेल में पूछताछ के लिए अयोध्या पुलिस को परमिशन मिल गई है. पुलिस के मुताबिक अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, करुणेश पांडे और मनीष यादव से रविवार से जेल में पुलिस पूछताछ करेगी. मामले की जांच कर रहे सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष जज रजत वर्मा की कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. इससे पहले पुलिस ने जेल में अविनाश से जेल में पूछताछ की थी और फिर उसकी पुलिस कस्टडी भी ली थी. आज से 5 आरोपियो से जेल में पूछताछ होगी और इनके बयान दर्ज किए जाएंगे. जरूरत पढ़ने पर आगे पूछताछ के बाद इनकी एक-एक करके पुलिस कस्टडी भी ली जा सकती है.

Ram Mandir Chori News Live: राम मंदिर चंदा चोरी पर क्या बोलीं ममता बनर्जी

राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, “आज भगवान राम का नाम बदनाम किया गया है. आपने हिंदुत्व के नाम पर खेला और HINDUISM को आपने खत्म किया.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *