अब नोएडा से फरीदाबाद आधे घंटे में..मंझावली पुल के लिए अप्रोच रोड को हरी झंडी; NCR में सफर होगा स्मार्ट और तेज

0
अब नोएडा से फरीदाबाद आधे घंटे में..मंझावली पुल के लिए अप्रोच रोड को हरी झंडी;  NCR में सफर होगा स्मार्ट और तेज


Last Updated:

Travelling Noida to Faridabad Easy: नोएडा और फरीदाबाद के बीच सफर अब और आसान होने जा रहा है. यमुना नदी पर बने मंझावली पुल को जोड़ने वाली अप्रोच रोड के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है. करीब एक किलोमीटर लंबी इ…और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद की दूरी होगी आसान

हाइलाइट्स

  • 1 किमी लंबी अप्रोच रोड पर खर्च होंगे 65.5 करोड़, शासन ने दी मंजूरी.
  • अब नोएडा के परी चौक से फरीदाबाद की दूरी महज 30 मिनट में तय होगी.
  • FNG एक्सप्रेसवे को भी मिलेगी रफ्तार, दिल्ली-NCR का ट्रैफिक लोड होगा कम.
Connectivity from Noida to Faridabad: नोएडा और फरीदाबाद के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है. यमुना नदी पर बने मंझावली पुल को अब ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद से जोड़ने वाली अप्रोच रोड के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है. इसके बनने के बाद परी चौक, ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद की दूरी केवल आधे घंटे में तय की जा सकेगी, जबकि वर्तमान में कालिंदी कुंज के रास्ते यह दूरी तय करने में करीब डेढ़ घंटा लग जाता है.

करीब एक किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 65.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मंगलवार को हुई एक अहम बैठक में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के बीच इस परियोजना को लेकर गंभीर चर्चा हुई, जिसके बाद इस प्रस्ताव को अनुमोदन मिल गया.

दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक
बैठक में फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (FNG) एक्सप्रेसवे परियोजना की प्रगति पर भी मंथन हुआ. यह प्रोजेक्ट लंबे समय से अटका हुआ है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक लोड को कम करने की योजना प्रभावित हो रही थी. बैठक में मुख्य सचिव ने FNG परियोजना में आ रही बाधाओं को जल्द दूर करने और जमीन अधिग्रहण व पुल निर्माण से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए.

यातायात का बोझ भी कम होगा
अधिकारियों का कहना है कि मंझावली पुल और इसकी अप्रोच रोड तैयार होने से न सिर्फ नोएडा और फरीदाबाद के बीच ट्रैफिक सुगम होगा, बल्कि दिल्ली पर यातायात का बोझ भी कम हो जाएगा. इस परियोजना से दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

अब नोएडा से फरीदाबाद आधे घंटे में..मंझावली पुल के लिए अप्रोच रोड को हरी झंडी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *