अब यह नहीं चलेगा कि रहेंगे हिंदुस्तान में और…तिरंगा यात्रा में बोले सीएम योगी
Last Updated:
BJP Tiranga Yatra News: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने आज से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की है. इस तिरंगा यात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित तमाम नेता इस यात्रा में शामिल हुआ. साथ ही हजारों बच्चों ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा को संबोधित किया.
Tiranga Yatra News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज लखनऊ से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की. मुख्यमंत्री आवास से निकली तिरंगा यात्रा लोकभवन तक पहुंची. तिरंगा यात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल मौजूद रहे. साथ ही बीजेपी के सभी प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे. बीजेपी की तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, समाजसेवी संस्थाओं के लोग समेत बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
‘अब यह नहीं चलेगा कि रहेंगे हिन्दुस्तान में और…’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम सब आभारी हैं प्रधानमंत्री मोदी जी के, जिन्होंने भारत के प्रतीकों के प्रति सर्वोच्च सम्मान बनाए रखने के लिए राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का मान बढ़ाने के लिए ने वालों को संगीन अपराध की सूची में रखते हुए दंडित करने का निर्णय भी लिया है. अब ये नहीं चल सकता कि रहेंगे भारत में लेकिन भारत के प्रतीकों को, भारत के महापुरुषों को, भारत के राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को अपमानित करें. यह वर्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण है. राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पूरे देश के अंदर वंदे मातरम का गान हो रहा है और आज ही के दिन 1925 में काकोरी ट्रेन एक्शन को उस समय के युवा पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान, इन सब ने काकोरी ट्रेन एक्शन को अंजाम देकर के ब्रिटिशर की चूल्हों को हिलाने का काम किया था.’
‘हमारे देश का युवा हर चुनौती का सामना करने की सामर्थ्य रखता है’
सीएम योगी ने कहा कि तिरंगा यात्रा उन सभी हुतात्माओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का और प्रधानमंत्री मोदी जी के राष्ट्र प्रथम के उस मंत्र को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है. जो भारत के हर एक युवा के एक प्रेरणा है. हमारा युवा प्रतिभाशाली है. हमारा युवा ऊर्जा का प्रतीक है. हमारा युवा देश की हर चुनौती का सामना करने की सामर्थ्य रखता है और उस सामर्थ्य के प्रतीक इस युवा ऊर्जा को आगे बढ़ने के लिए एक उचित प्लेटफॉर्म प्राप्त हो. वह अपने परंपरागत पाठ्यक्रम के साथ-साथ देश और समाज की उन चुनौतियों का भी सामना करने के लिए अपने आप को तैयार कर सके. इस भाव के साथ यह तिरंगा यात्रा का शुभारंभ आज पूरे देश के अंदर दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रारंभ किया जा रहा है.
‘यह हमारा सौभाग्य है कि युवा इस तिरंगा यात्रा में सहभागी बना’
सीएम योगी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है, प्रदेश की राजधानी में आज 25 से 30 हजार युवा इस तिरंगा या यात्रा में सहभागी बनकर के राष्ट्र प्रथम और तेरा वैभव अमर रहे मां. हम दिन चार रहे ना रहे के इस संकल्प को लेकर के जिन हुतात्माओं ने राष्ट्र के प्रति अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. उन सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है. बहनों और भाइयों आज का दिवस हम सबको इस बारे में प्रेरणा देता है.
आखिर 75 वर्षी क्यों लगे- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि जो कार्य 1947 के तत्काल चाहिए था. राष्ट्रगीत के प्रति राष्ट्रगान के प्रति राष्ट्र के प्रतीकों के प्रति जो भाव होना चाहिए था. आखिर उसे 75 वर्ष और क्यों लगे? कारण था. कुछ लोगों के लिए सत्ता सर्वोपरि थी. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए राष्ट्र प्रथम का भाव जिन्होंने हम सबको भारत के प्रतीकों के प्रति भारत के युवाओं के प्रति भारत के गरीबों के प्रति भारत की आधी आबादी महिलाओं के लिए भारत के अन्नदाता किसानों के लिए भी नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ने के लिए एक उचित मंच देकर के हम सबके सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है और उसी आदर्श की अभिव्यक्ति है आज की ये तिरंगा यात्रा. मैं प्रातः काल से ही रिपोर्ट ले रहा था.
‘कांग्रेस के समय पहले इसके लिए लड़ाई लड़नी पड़ती थी’
तिरंगा के प्रति सम्मान का भाव हो लेकिन उसके कोड में संशोधन करते अनिवार्य कर दिया है कि आप अपने घर में पहना सकते हैं. पहले कांग्रेस के समय में इसके लिए लड़ाई लड़नी पड़ती थी. कोर्ट में जाना पड़ता था माननीय न्यायालय की शरण लेनी पड़ती थी तब हम लोग तिरंगा अपने घर में लगा पाते थे. लेकिन मोदी जी ने 140 करोड़ भारतीयों को यह आजादी थी कि नहीं अपने आन बान शान के प्रति तिरंगा को आप भी अपने घर के ऊपर लगाएं और ये भारत का स्वाधीनता दिवस के पूर्व ये तिरंगा यात्रा उसी का प्रतीक है.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें