अब राम मंदिर ट्रस्ट में होंगे वैष्णो संप्रदाय के विद्वान, अंतिम फैसला कब?

0
अब राम मंदिर ट्रस्ट में होंगे वैष्णो संप्रदाय के विद्वान, अंतिम फैसला कब?


Last Updated:

Ayodhya Latest News: रामनगरी अयोध्या में 22 जुलाई का दिन बेहद अहम रहने वाला है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले की जांच रिपोर्ट पर चर्चा होगी. इसके साथ ही ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों को शामिल करने के प्रस्ताव पर भी मंथन होने की संभावना है.

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या के लिए 22 जुलाई का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. क्योंकि इसी दिन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की प्रस्तावित बैठक को लेकर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे रामभक्तों की भी नजरें अयोध्या पर टिकी रहेंगी. इस बैठक में राम मंदिर से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है. साथ ही ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों को शामिल किए जाने का प्रस्ताव भी विचाराधीन बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार बैठक छोटी छावनी में आयोजित होगी और करीब दो घंटे तक चलेगी. ट्रस्ट सदस्य दिनेंद्र दास के अनुसार बैठक के पहले घंटे में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच कर रही टीम की अंतिम रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों और आगे की कार्रवाई को लेकर ट्रस्ट सदस्यों के बीच विचार-विमर्श होगा.

बैठक के दूसरे घंटे में ट्रस्ट के विस्तार को लेकर चर्चा प्रस्तावित है. बताया जा रहा है कि तीन नए सदस्यों को ट्रस्ट में शामिल करने पर विचार किया जाएगा. दिनेंद्र दास का दावा है कि ऐसे व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें वैष्णव संप्रदाय की गहरी जानकारी हो और जो भगवान श्रीराम की लीलाओं, रामायण परंपरा तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में विशेष योगदान रखते हों. उनका कहना है कि ट्रस्ट का उद्देश्य ऐसे विद्वानों और संतों को जोड़ना है जो धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ मंदिर की गरिमा और भविष्य की योजनाओं को मजबूती दे सकें.

बैठक में राम मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा हाल के घटनाक्रमों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. विशेष रूप से चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर भी ट्रस्ट महत्वपूर्ण निर्णय ले सकता है. 22 जुलाई की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. क्योंकि राम मंदिर के संचालन, प्रशासन और भविष्य की योजनाओं से जुड़े फैसलों का असर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं से जुड़ा है.

यही वजह है कि इस बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. वहीं ट्रस्ट सदस्य दिनेंद्र दास का कहना है कि बैठक में होने वाले निर्णय राम मंदिर के सुचारु संचालन और धार्मिक परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम साबित होंगे.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *