अमेठी में अब जगदीशपुर और फुरसतगंज सीएचसी पर मिलेगी फ्री डायलिसिस सुविधा

0
अमेठी में अब जगदीशपुर और फुरसतगंज सीएचसी पर मिलेगी फ्री डायलिसिस सुविधा


Last Updated:

अमेठी में अब जिला अस्पताल के साथ जगदीशपुर, फुरसतगंज और अमेठी सीएचसी पर मुफ्त डायलिसिस सुविधा मिलेगी. मरीजों को लखनऊ या प्रयागराज नहीं जाना पड़ेगा. प्राइवेट अस्पतालों में 18 हजार से लेकर 50 हजार तक पूरे महीने भर का खर्च आता है. इसके साथ ही वहां पर तमाम समस्याएं मरीजों को होती है वर्तमान समय में जिला अस्पताल में करीब आठ बेड की डायलिसिस सेवा उपलब्ध है.

अमेठी: गंभीर बीमारियों में अब डायलिसिस के लिए बड़े अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी कोई भी मरीज आप डायलिसिस के लिए जिला अस्पताल के साथ-साथ जिले के अपने नजदीकी सीएचसी पर भी इस सुविधा का लाभ ले सकता है. जी हां जिले के तीन नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द ही यह सुविधा मरीजों को उपलब्ध होगी. जहां पर मुफ्त में उनका डायलिसिस आसानी से हो सकेंगा.

जगदीशपुर, फुरसतगंज और अमेठी तहसील में मिलेगी सुविधा

बात अगर प्राइवेट अस्पतालों की करें तो प्राइवेट अस्पतालों में 18 हजार से लेकर 50 हजार तक पूरे महीने भर का खर्च आता है. इसके साथ ही वहां पर तमाम समस्याएं मरीजों को होती है वर्तमान समय में जिला अस्पताल में करीब आठ बेड की डायलिसिस सेवा उपलब्ध है. लेकिन सुविधा के बाद अब जिले के तीन नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिसमें जगदीशपुर, फुरसतगंज और अमेठी. यह अलग-अलग तहसील हैं जिसमें मुसाफिरखाना तहसील में जगदीशपुर के साथ तिलोई तहसील में फुरसतगंज और अमेठी तहसील में अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन-तीन बेड यानी कुल 9 बेड़ो पर डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी. वह भी फ्री में जिससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी.

डायलिसिस के लिए नहीं जाना पड़ेगा प्रयागराज लखनऊ

सुविधा को लेकर अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अमेठी सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह ने कहा कि यह बहुत ही बेहतर व्यवस्था है. जहां मरीजों को विभिन्न बीमारियों में डायलिसिस करने के लिए लखनऊ प्रयागराज और सुल्तानपुर जाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा. प्राइवेट में जहां इसकी महंगी फीस है, वही यह सुविधा जिला अस्पताल के साथ-साथ अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क उपलब्ध होगी जिससे मरीजों को उनके नजदीकी अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी और उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा कि शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया है और इसकी मंजूरी मिलने की जल्दी उम्मीद है. यह लोगों के लिए काफी राहत भरी होगी.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *