अमेठी में गौरीगंज और मुसाफिरखाना के राजकीय ITI में निशुल्क ट्रेनिंग

0
अमेठी में गौरीगंज और मुसाफिरखाना के राजकीय ITI में निशुल्क ट्रेनिंग


Last Updated:

अमेठी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज और मुसाफिरखाना में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत 18 से 35 वर्ष के युवाओं को फैशन, सिलाई और ब्यूटी एंड वेलनेस जैसे सेक्टरों में पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. 8वीं पास अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे.

अमेठी. अक्सर अपनी प्रतिभा को बेहतर बनाने के लिए युवा परेशान और चिंतित रहते हैं लेकिन अब युवाओं को उनका बेहतर भविष्य बनाने में उनकी मदद करेगा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान. अमेठी में युवाओं को बेहतर भविष्य बनाने के लिए आईटीआई सेक्टर के ऐसे विभिन्न कोर्स चलाए जाते हैं जो युवाओं के लिए बेहतर है. ऐसे में एक बार फिर युवाओं को अलग-अलग सेक्टर में रोजगार वाला कोर्स उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें फायदा होगा और उनका भविष्य बेहतर होगा. आपको बता दें की, अमेठी के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है जहां जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) गौरीगंज और मुसाफिरखाना में  हुनरमंद बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बेहतर भविष्य बनाने का मौका है. जहां ​उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत यहां पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे न केवल युवाओं के कौशल में वृद्धि होगी, बल्कि वे स्वरोजगार की दिशा में भी मजबूत कदम बढ़ा सकेंगे.

​इन क्षेत्रों में संवरेगा भविष्य रोजगार के होंगे साधन
लोकल 18 से बातचीत करते हुए नोडल प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण के लिए ऐसे सेक्टर्स का चुनाव किया गया है, जिनकी वर्तमान में बहुत अधिक डिमांड है. अपैरल यानी फैशन और सिलाई की दुनिया में करियर बनाने का मौका होने के साथ साथ ​ब्यूटी एंड वेलनेस के क्षेत्र में प्रोफेशनल बनने का बेहतर मौका है. जहां भविष्य संवारा जा सकता है उन्होंने कहा कि संस्थान की तरफ से किसी भी अभ्यर्थी को इसमें प्रशिक्षण दिया जाएगा. 18 वर्ष से 35 वर्ष के हुए अभ्यर्थी चाहे महिला हो या पुरुष मात्र कक्षा आठवीं पास होने के बाद अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं.

इन कागजात की पडे़गी जरूरत 
आवेदन करने के लिए प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थी को अपने आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो के साथ अपना आवेदन कर सकते हैं. आईटीआई प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य अमेठी के युवाओं को केवल शिक्षित करना नहीं, बल्कि उन्हें हुनरमंद बनाकर रोजगार के काबिल बनाना है. मेरी अपील है कि ज्यादा से ज्यादा युवा इसमें अपने आवेदन करें ताकि उनका भविष्य बेहतर हो सके.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *