आगरा, धौलपुर, झांसी समेत कई शहरों के लिए ये है स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

0
आगरा, धौलपुर, झांसी समेत कई शहरों के लिए ये है स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल


गोरखपुर. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 17631/17632 नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस के रेगुलर ट्रेप की घोषणा की है. यह ट्रेन नांदेड़ से 12 जुलाई से प्रत्येक रविवार और टनकपुर से 14 जुलाई 2026 से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी. इसके साथ ही कई प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव समय में भी बदलाव किया गया है.

रेलवे के अनुसार 17631 नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रविवार रात 11.40 बजे नांदेड़ से रवाना होगी. रास्ते में पूर्णा, अकोला, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, कासगंज, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत और खटीमा होते हुए तीसरे दिन सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी. इस रूट पर ग्वालियर, आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन के ठहराव समय में संशोधन किया गया है.

वहीं, 17632 टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार सुबह 9:00 बजे टनकपुर से रवाना होगी. यह ट्रेन खटीमा, पीलीभीत, बरेली, कासगंज, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, धौलपुर, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, अकोला और पूर्णा होते हुए अगले दिन शाम 4:30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी. वापसी दिशा में भी झांसी, आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन के समय में बदलाव किया गया है.

रेलवे ने बताया कि इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 21 कोच लगाए जाएंगे. इनमें 2 एसी द्वितीय श्रेणी, 4 एसी तृतीय श्रेणी, 8 स्लीपर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 पेंट्रीकार, 1 एलएसएलआरडी और 1 जनरेटर सह लगेजयान शामिल होगा. रेलवे का कहना है कि ट्रेनों के रेगुलर ऑपरेशन से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *