आज चमकेगी वृषभ राशि की किस्मत, बिजनेस में तरक्की के साथ लव लाइफ में आएगी खुशहाली
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का सोमवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आपको हर वक्त में आपके घर वालों का साथ मिलेगा. आज आप अपने निजी जीवन से जुड़े अहम फैसले लें सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी अच्छा है.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 15 June: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज मृगषिरा नक्षत्र और शूल योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृषभ राशि से मिथुन राशि में संचरण कर रहें हैं. वहीं सूर्य आज वृषभ राशि में मौजूद है. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का सोमवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आपको हर वक्त में आपके घर वालों का साथ मिलेगा. आज आप अपने निजी जीवन से जुड़े अहम फैसले लें सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी अच्छा है.
आज बिजनेस में वृद्धि के योग
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज उनके व्यवसाय में वृद्धि के योग भी बन रहें हैं. लंबे समय से आप जिस प्लानिंग पर काम कर रहें हैं आज आप उसे मूर्त रूप भी दें सकतें हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए बेहतर है. बात करियर की करें तो जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में जुटें है. आज उन्हें नई नौकरी भी मिल सकती है. जो लोग पहले से नौकरी कर रहें हैं आज उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है.
सोने में इन्वेस्टमेंट से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो सोने जैसे बहुमूल्य चींजों में पैसा इंवेस्ट कर सकतें हैं. इससे आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा. इसके अलावा आज आप सरकारी स्कीम में भी पैसा इंवेस्ट कर सकते हैं.
पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज खुशहाली आएगी. आज आपके पार्टनर से चला आ रहा झगड़ा भी समाप्त होगा. आज आप अपने पार्टनर को वक्त जरूर दें. इससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. जो लोग शादीशुदा है आज उनका दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है.
शिवलिंग पर चढ़ाएं दही
आज आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक शिवलिंग पर दही से अभिषेक जरूर करें. इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें