आज वृषभ राशि पर शनि की खास नजर! गुस्से पर नहीं रखा काबू तो बिगड़ सकते हैं बने-बनाए काम
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज उन्हें अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े और अहम फैसलों को टाल दें. आज आप पूरी मेहनत के साथ अपने कार्यक्षेत्र में काम करें. बात नौकरी कर रहें लोगों की करें तो आज आप ऑफिस में अपनी काबिलियत साबित करनी होगी. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े है तो आज आप अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 20 June: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मघा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे. वहीं सूर्य आज वृषभ राशि में मौजूद है. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. आज गुस्से में आपका कोई काम बिगड़ सकता है. इसलिए आज आप अपने वाणी में मधुरता जरूर रखें. आज आपको वाहन चलाने में भी सावधानी रखनी होगी.
बिजनेस में बड़े फैसलों से बचें
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज उन्हें अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े और अहम फैसलों को टाल दें. आज आप पूरी मेहनत के साथ अपने कार्यक्षेत्र में काम करें. बात नौकरी कर रहें लोगों की करें तो आज आप ऑफिस में अपनी काबिलियत साबित करनी होगी. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े है तो आज आप अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे.
वृषभ को आज शेयर बाजार में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो शेयर बाजार में पैसा निवेश कर सकते हैं. हालांकि इसके पहले आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए. आज आप सोने में भी पैसा इंवेस्ट कर पाएंगे. इससे आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा.
आज पार्टनर को दें तोहफा
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज शानदार होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ जितना वक्त बिताएंगे. आपके रिश्ते उतने ही बेहतर होंगे. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. बात सिंगल लोगों की करें तो आज आपके पार्टनर की खोज भी पूरी हो सकती है.
सरसों के तेल का करें दान
आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप सरसों के तेल का दान करेंगे तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें