आजम खान का लौटा जलवा, हजारों समर्थक पहुंच गए घर, फूल-माला से लाद दिए

0
आजम खान का लौटा जलवा, हजारों समर्थक पहुंच गए घर, फूल-माला से लाद दिए


Last Updated:

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक सदस्य आजम खां के जेल से रिहा होने के बाद उनके बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होने की अटकलों के बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने खां के ऐसे किसी भी कदम से इनकार करते हुए मंगलवार को इसे अफवाह करार दिया.

सपा नेता आजम खान.
Azam Khan News Live: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान 23 महीने बाद मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हो गए. रिहाई के बाद आजम खान ने मीडियाकर्मियों के साथ-साथ अपने समर्थकों से भी बातचीत की. इस दौरान उनका पुराना तेवर साफ नजर आया. शेरो-शायरी की जुबान में अपनी बात कहने वाले आजम खान के सुर बिल्कुल बदले नहीं हैं. वहीं बसपा में जाने के अटकलों पर भी आजम खान ने कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा है. यहां पढ़ें हर पल का अपडेट…

Azam Khan News: आजम खान की रिहाई. बांटी गई मिठाई
आजम खान की रिहाई पर जश्न मना. सपा MLC व सभापति जासमीर अंसारी के घर पर जश्न मनाया गया. ढोल नगाड़े के बीच खिलाई गई मिठाई. कार्यकर्ताओं ने MLC जासमीर अंसारी को खिलाई मिठाई. सपा कार्यालय पर भी मना जश्न. छात्र सभा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह ने जलाए घी के दीये. सपा एमएलसी ने कहा कि आजम खान राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिल में हैं. आजम खान साइकिल के है और रहेंगे. आजम खान ने पार्टी को बनाने का काम किया.

Azam Khan News: आजम खान से मिलने पहुंच रहे समर्थक
सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने उनके समर्थक लगातार पहुंच रहे हैं. आजम खान आज अपने आवास पर पहुंचे हैं. हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आजम खान का स्वागत किया. आजम खान से बिना मिले कई समर्थक कल वापस चले आये थे. रिहाई के दूसरे दिन आज़म खान से मिलने उनके घर पहुंचने लगे समर्थक.

Azam Khan News: आजम खान का बड़ा बयान
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान जब जेल से बाहर आए तो पार्टी के किसी भी बड़े नेता ने उनका स्वागत नहीं किया. इसको लेकर उन्होंने कहा कि अगर मैं बड़ा नेता होता तो बड़े नेता आते मिलने.

Azam Khan News: चुनाव नहीं लड़ पाएंगे आजम!
आजम खान भले ही अब जेल से बाहर आ गए हैं. लेकिन उनका सियासी सफर अब भी कांटों से भरा हुआ है. चर्चा है कि आजम खान बसपा में जा सकते हैं. लेकिन अभी वो किसी भी पार्टी में जाएं लेकिन चुनाव नहीं लड़ पाएंगे और केवल आजम खान ही नहीं उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, तंजीन फातिमा भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगी. हालांकि उनके दूसरे बेटे अदीब आजम और बहू सिदरा चुनाव लड़ सकती हैं.

Azam Khan News Live: ‘चाहे सपा में जाएं या बसपा में हार का मातम तय’
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दावा किया, ‘मोहम्मद आजम खां चाहें सपा में रहें या बसपा में जाएं, सपा-बसपा दोनों की 2027 में हार का मातम तय है.’ खान के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने वाले रामपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आकाश सक्सेना ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हमने हमेशा न्यायपालिका का सर्वोच्च सम्मान किया है.” खां के बसपा में शामिल होने की खबरों पर प्रतिक्रिया वक्त करते हुए सक्सेना ने कहा, “चाहे आजम खां साहब सपा में रहें या बसपा के साथ, अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी.’

Azam Khan News: आजम खां पर क्या बोले शिवपाल यादव
आजम खां की रिहाई के तुरंत बाद झांसी में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘आजम खां साहब के किसी भी पार्टी में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं है. वह समाजवादी पार्टी के साथ रहे हैं और हमेशा रहेंगे.’ शिवपाल यादव ने कहा, “सपा और उसका नेतृत्व हमेशा खां साहब के साथ खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा. जहां तक उनके किसी पार्टी में शामिल होने की बात है, ये महज अफवाह है.” उन्होंने यह भी कहा कि खां को फर्जी मामलों में फंसाया गया. उन्होंने कहा, “हम सभी जानते हैं कि इसके पीछे कौन था.”

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

LIVE: आजम खान का लौटा जलवा, हजारों समर्थक पहुंच गए घर, फूल से लाद दिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *