आरोप साबित हुए तो फांसी लगा लूंगा, यौन शोषण आरोप पर बृजभूषण सिंह

0
आरोप साबित हुए तो फांसी लगा लूंगा, यौन शोषण आरोप पर बृजभूषण सिंह


Last Updated:

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों पर बयान दिया है. गोंडा के नवाबगंज स्थित अपने पैतृक आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन पर लगे आरोप अदालत में साबित हो गए, तो वह स्वयं फांसी लगा लेंगे. उन्होंने दावा किया कि आरोप लगाने वाले घटना का समय, तारीख और जगह तक नहीं बता पा रहे हैं. बता दें कि अदालत ने इस मामले में 3 अगस्त के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है.

Zoom

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यौन उत्पीड़न के केस साबित हो गया तो फांसी लगा लूंगा.

गोंडा: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन शोषण के मामले पर बयान जारी किया है. गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर अदालत में उन पर लगा एक भी आरोप सत्य साबित होता है, तो वह खुद फांसी लगा लेंगे.

अपने ऊपर चल रहे यौन शोषण के मुकदमे पर बात करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि उनके खिलाफ आरोप लगाने वाले लोग अपने बयानों पर स्थिर नहीं हैं. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘मैंने पहले दिन से ही कहा था कि आरोप लगाने वालों के पास कोई ठोस आधार नहीं है. वे घटना का सही समय, तारीख, सन और जगह तक नहीं बता पा रहे हैं. अदालत में मेरे वकील ने सारी दलीलें और साक्ष्य बेहद मजबूती के साथ पेश कर दिए हैं. सभी कानूनी प्रक्रियाएं (Legal Proceedings) अब पूरी हो चुकी हैं.’

3 अगस्त को आएगा फैसला, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा
बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि अदालत ने इस पूरे मामले में सुनवाई पूरी कर ली है और फैसला आगामी 3 अगस्त के लिए सुरक्षित रख लिया है. उन्होंने कहा, “अब यह मामला पूरी तरह से कोर्ट के पाले में है और फैसला सुरक्षित रखा गया है. ऐसे में अभी इस विषय पर मेरा ज्यादा बोलना या कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा. लेकिन मुझे देश की न्यायपालिका पर पूरा और अटूट भरोसा है कि न्याय होगा.” इसी दौरान उन्होंने कड़े लहजे में दोहराया कि यदि उन पर लगे आरोप सच साबित होते हैं, तो वह फांसी पर लटक जाएंगे.

3 अगस्त पर टिकी हैं पूरे देश की निगाहें
गौरतलब है कि देश की कई नामचीन महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे. इस मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों ने लंबा विरोध प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की थी. अदालत में अभियोजन और बचाव पक्ष की लंबी बहस पूरी होने के बाद अब आगामी 3 अगस्त को आने वाले फैसले पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *