‘आसान था पेपर…मजा आ गया’, UP TGT Exam को छात्रों ने बताया हलवा
Last Updated:
UPTGT Exam Mirzapur : मिर्जापुर में आज टीजीटी की परीक्षा दो पालियों में हुई. 15 विद्यालयों में आयोजित परीक्षा में काफी संख्या में छात्र अनुपस्थित रहे. पहली पाली में 6149 अभ्यर्थियों को उपस्थित होना था, लेकिन करीब आधे ही पहुंचे. दूसरी पाली में 3930 की जगह 2231 ही उपस्थित रहे. किरन सिंह ने बताया कि साहित्य से जुड़े सवालों में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. हालांकि, पेपर बहुत अच्छा गया है. छोटे लाल ने बताया कि कोई भी सवाल ज्यादा कठिन नहीं था. सिर्फ एक दो सवालों में थोड़ा समय ज्यादा लगा. अनीता कुशवाहा ने बताया कि पेपर बढ़िया था. हल करने में मजा आया.
मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आज टीजीटी की परीक्षा संपन्न हो गई. दो पालियों में टीजीटी की परीक्षा कराई गई. परीक्षा में इस बार ज्यादा कठिन सवाल नहीं पूछे गए थे. परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने कहा कि प्रश्न बेहद ही सामान्य थे. हल करने में परेशानी नहीं हुई. एक या दो प्रश्नों में थोड़ी परेशानी हुई. हालांकि, उसे भी सॉल्व कर लिया गया. दूसरी पाली में हिंदी, गणित परीक्षाएं भी शांतिपूर्ण तरीके से हुईं. छात्रों ने पेपर को सामान्य बताया. परीक्षा में 4620 छात्र अनुपस्थित रहे. मिर्जापुर के 15 विद्यालयों में आयोजित परीक्षा में काफी संख्या में छात्र अनुपस्थित रहे. पहली पाली में 6149 अभ्यर्थियों को उपस्थित होना था, जहां 3228 छात्र उपस्थित हुए. 2921 छात्र अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 3930 छात्र की जगह 2231 उपस्थित और 2199 अनुपस्थित रहे.
क्यों इतने बेहतर रिजल्ट की उम्मीद
किरन सिंह ने बताया कि टीजीटी में आज हिंदी का एग्जाम था. हिंदी के प्रश्न पत्र में ज्यादा उलझाने वाले प्रश्न नहीं आए थे. साहित्य से जुड़े सवालों में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. हालांकि, पेपर बहुत अच्छा गया है. उम्मीद है कि परिणाम भी अच्छा आएगा. छोटे लाल ने बताया कि टीजीटी हिंदी में सवाल लगभग औसत आए हुए थे. कोई भी सवाल ज्यादा कठिन नहीं था. एक दो सवालों में काफी समय लगा, जहां हल करने में परेशानी हुई. हालांकि, ज्यादातर सवाल मॉडरेट आए हुए थे. पेपर में बहुत ज्यादा ऐसी चीजों को नहीं जोड़ा गया था जो हाल न हो पाए. जो अनुमानित प्रश्न थे. वही पूछे गए थे. बेहतर रिजल्ट आने की संभावना है.
इस समस्या ने किया परेशान
अनीता कुशवाहा ने बताया कि आज गणित की परीक्षा थी. हमने जैसा उम्मीद की थी, पेपर वैसा ही आया. गणित की परीक्षा जैसी होनी चाहिए, प्रश्न पत्र भी उसी हिसाब बनाया गया. हमने जो तैयारी की थी, परीक्षा में वही सवाल पूछे गए. कुछ प्रश्नों को हल करने में समस्याएं हुईं, लेकिन ज्यादातर सवालों का जवाब बेहद ही कम समय में हो गया. पेपर बढ़िया था. मजा आया. शनि यादव ने बताया कि पेपर ठीक था, लेकिन कुछ प्रश्नों को हल करने के लिए रफ पेज नहीं दिए गए थे. गणित के पेपर में एक से दो पेज ज्यादा रखना चाहिए.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें