इंडी गठबंधन ने द्रौपदी चीरहरण की याद दिला दी: योगी आदित्‍यनाथ

0
इंडी गठबंधन ने द्रौपदी चीरहरण की याद दिला दी: योगी आदित्‍यनाथ


Last Updated:

Lucknow Latest News: लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि संसद में बिल पर चर्चा के दौरान विपक्ष का रवैया देखकर महाभारत के द्रौपदी चीरहरण की याद आ गई. सीएम योगी ने यह भी कहा कि मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की मांग उठाना बाबा साहब के संविधान का अपमान है और इससे विपक्ष की सोच साफ झलकती है.

Zoom

सीएम योगी की तस्वीर.

लखनऊ: यूपी के लखनऊ में बीजेपी राज्य मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष पर जमकर हमला बोला. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहे. सीएम योगी ने कहा कि अधिनियम के पारित न हो पाने के विरोध में देशभर में जो जनाक्रोश है, वह विपक्ष के महिला विरोधी रवैये का परिणाम है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद में बिल पर चर्चा के दौरान इंडी गठबंधन का जो व्यवहार देखने को मिला, उसने उन्हें महाभारत के उस प्रसंग की याद दिला दी, जब भरी सभा में द्रौपदी का चीरहरण हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिलाओं के सम्मान के मुद्दे को भी राजनीति का विषय बना दिया. सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चार वर्ग, गरीब, युवा, किसान और नारी को प्राथमिकता दी है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हमेशा विकास कार्यों का विरोध करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि आधी आबादी के मन में विपक्ष के प्रति भारी आक्रोश है और यह आने वाले समय में साफ दिखाई देगा.

2017 से पहले बेटियों के लिए कोई ठोस योजना नहीं
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की बात करना बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान का अपमान है. साथ ही उन्होंने ट्रिपल तलाक कानून का विरोध करने को भी विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता बताया. सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने बेटियों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जैसे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और उत्तर प्रदेश में ‘कन्या सुमंगला योजना’. उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले बेटियों के लिए कोई ठोस योजना नहीं थी, जबकि अब जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्च सरकार उठा रही है.

21 अप्रैल को लखनऊ में महिला जन आक्रोश रैली
बीजेपी ने अब इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरने के लिए बड़ी रणनीति बनाई है. 21 अप्रैल को लखनऊ में महिला जन आक्रोश रैली और मार्च पास्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत पूरा मंत्रिमंडल शामिल होगा. इसके साथ ही विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाने के लिए 29 या 30 अप्रैल को एक दिन का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी है. स्थानीय निकायों में भी विशेष सत्र आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है.

पंचायत चुनाव तय समय पर नहीं हो पाएंगे: सीएम योगी
वहीं, पंचायत चुनाव को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रदेश में पंचायत चुनाव तय समय पर नहीं हो पाएंगे, क्योंकि अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख पांचवीं बार बढ़ाकर अब 10 जून कर दी गई है. गौरतलब है कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो जाएगा.

इंडी गठबंधन के पास था महिलाओं को आगे बढ़ाने का मौका
सीएम योगी ने अंत में कहा कि इंडी गठबंधन के पास महिलाओं को आगे बढ़ाने का मौका था, लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय था जब ‘सपाई’ नाम से ही बेटियां डरती थीं और स्टेट गेस्ट हाउस कांड इसका उदाहरण है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की सोच परिवारवाद तक सीमित है और वह गरीब और महिलाओं के हित में काम नहीं करना चाहती.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *