इंस्टाग्राम पर राजवीर की आई फ्रेंड रिक्वेस्ट, धड़क गया लड़की का दिल, फिर ले लिए 7 फेरे… अब रोते-रोते पहुंची थाने
Last Updated:
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने पहले सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती की. फिर उसके साथ कुछ ऐसा किया, जिससे लड़की को थाना जाना पड़ गया.
हाइलाइट्स
- बरेली में लव जिहाद का अनोखा मामला.
- मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया.
- गर्भवती होने पर जबरन अबॉर्शन का आरोप.
यह है मामला
मामला बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के मंडनपुर शुमाली गांव का है. एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान बदलकर इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई. उसने हिंदू लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. राजवीर नाम देखकर युवती ने दोस्ती कर ली. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. फिर एक दूसरे के करीब आ गए. दोनों के बीच प्यार परवान पर चढ़ने लगा और शादी कर ली.
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
किसी तरह लड़की वहां से निकलकर थाने पहुंची और पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज किया और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि इस मामले में बख्तावर अकेला नहीं, बल्कि जलालुद्दीन के गिरोह का हाथ भी हो सकता है. पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह कोई सुनियोजित धर्मांतरण की साजिश तो नहीं है.