इस एक्सप्रेसवे पर कटेगा 15 रुपये टोल, देश का सबसे सस्ता Expressway बना यूपी में
Last Updated:
Kanpur Lucknow Expressway: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का 13 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उद्घाटन करेंगे. यह एक्सप्रेसवे महज 63 किलोमीटर का है. बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे पर बहुत ही कम टोल लगेगा.
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का 13 जुलाई को होगा उद्घाटन.
उन्नावः उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का निर्माण रॉकेट की स्पीड से हो रहा है. बीते कुछ महीनों में लगातार नए एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हुए हैं, जिसपर अब लोग सफर तय कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब एक और नया एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन 13 जुलाई को होगा. यह एक्सप्रेसवे कानपुर से लखनऊ जाएगा, जिसकी दूरी महरज 63 किलोमीटर है. यह यूपी का सबसे छोटा एक्सप्रेसवे है. अब बात करें इसके टोल की तो बता दें कि महज 15 रुपये टोल कटेगा. इसके चलते यह देश का सबसे सस्ता एक्सप्रेस वे होगा. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ 13 जुलाई को देश और प्रदेश वासियों को सौगात देंगे. बता दें कि उन्नाव के आजाद मार्ग से कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे शुरू होता है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें