इस नवरात्रि गोरखपुर से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा लिस्ट
गोरखपुर: नवरात्रि के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. गोरखपुर से चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन जो पिछले कुछ समय से बंद था, अब फिर से शुरू कर दिया गया है. दरअसल, गोरखपुर-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन और गोरखपुर-नकहा जंगल दोहरीकरण प्रोजेक्ट के चलते इन रूटों पर ट्रेनें बंद थीं. अब रेलवे ने अधिकांश काम पूरा कर लिया है और ट्रेनों का संचालन आंशिक व पूर्ण रूप से बहाल कर दिया गया है. इस फैसले से त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
आंशिक संचालन वाली ट्रेनें
15082 गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 23 से 27 सितंबर तक आनंदनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी.
15081 गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस, 23 से 27 सितंबर तक आनंदनगर स्टेशन से चलेगी.
05131 गोरखपुर-बहराइच स्पेशल और 05132 बहराइच-गोरखपुर स्पेशल, 23 से 26 सितंबर तक मानीराम स्टेशन से संचालित होंगी.
15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस, 23 से 27 सितंबर तक गोमती नगर से चलेगी.
15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22 से 26 सितंबर तक गोमती नगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी.
पूर्ण रूप से बहाल ट्रेनें
गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस (12555/12556)
गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (12571/12572)
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (22537/15017)
लखनऊ जं.-पटना जं. एक्सप्रेस (15034/15033)
रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस (18629/18630)
वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (15132/15131)
गोरखपुर-बहराइच स्पेशल (05131/05132)
गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (12571/12572)
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (22537/15017)
लखनऊ जं.-पटना जं. एक्सप्रेस (15034/15033)
रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस (18629/18630)
वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (15132/15131)
गोरखपुर-बहराइच स्पेशल (05131/05132)
टाइमिंग को जरूर करें कन्फर्म
रेलवे के CPRO पंकज कुमार सिंह ने बताया कि, यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. नवरात्रि में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह संचालन यात्रियों और श्रद्धालुओं दोनों को काफी सहूलियत देगा. रेलवे ने अपील की है कि यात्री सफर से पहले अपनी ट्रेन की टाइमिंग की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े. वही अधिकारी ने बताया की, आने वाले समय में सभी त्योहारों के लिए इस तरह के स्पेशल ट्रेन का संचालन कराया जाएगा, ताकि यात्रियों को कोई समस्या ना हो.