ए चिकने होटल आओ न….मस्ती करेगें मैसेज भेजकर फंसा रहा गैंग, ग्रेनो पुलिस का बड़ा खुलासा

0
ए चिकने होटल आओ न….मस्ती करेगें मैसेज भेजकर फंसा रहा गैंग, ग्रेनो पुलिस का बड़ा खुलासा


Last Updated:

Noida Latest News: यूपी के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो बड़ी ही चालाकी से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे.

नोएडा. ‘ए चिकने होटल आओ न… मस्ती करेंगे’, ऐसा मैसेज भेजकर युवाओं को डेटिंग के नाम पर फंसाने वाले एक गिरोह का सूरजपुर पुलिस ने खुलासा किया है. GRINDR गे डेटिंग ऐप के जरिए शिकार ढूंढने वाला यह गैंग पहले दोस्ती करता था, फिर मिलने के बहाने कार में बिठाकर मारपीट करता और मोबाइल से UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर करवा लेता था. पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लूटी गई नकदी, अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त वाहन सहित 19,500 नगदी बरामद की गई है.

आपको बता दें कि पकड़े गए आरोपियों के नाम विशाल, शिवम, यश, मोहित सिंह सोलंकी, अमन और सूरज हैं. ये सभी थाना दादरी और सूरजपुर क्षेत्र समेत अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं. सेंट्रल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये शातिर अपराधी GRINDR ऐप पर प्रोफाइल बनाकर लोगों से दोस्ती करते थे. जब पीड़ित इन पर भरोसा करने लगता, तो मिलने के लिए किसी सुनसान जगह जैसे रुपबास तिराहा या किसी सोसाइटी के बाहर बुलाया जाता था.

UPI से कराते थे रुपए ट्रांस्फर
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि वहां आरोपियों की कार मौजूद रहती थी. पीड़ित जैसे ही कार में बैठता, उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया जाता. इसके बाद मोबाइल से जबरदस्ती UPI के जरिए हजारों रुपये ट्रांसफर करवा लिए जाते थे. पैसे ट्रांसफर करने के बाद मोबाइल को रास्ते में फेंक दिया जाता और पीड़ित को धमकाकर भगा दिया जाता. पुलिस के अनुसार, अमन और सूरज गिरोह में पैसों की निकासी का काम करते थे. वे ट्रांसफर किए गए रुपयों को कमीशन लेकर बाकी सदस्यों को पहुंचाते थे.

हाल फिलहाल में दो केस आए थे सामने
आपको बता दें कि गिरोह ने 19 जून और 25 जून को दो अलग-अलग घटना को अंजाम दिया था. एक घटना में रुपबास तिराहा और दूसरी में मिग्सन ग्रीन सोसाइटी के बाहर एक व्यक्ति को फंसाया गया था. थाना सूरजपुर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के जरिये इस गैंग तक पहुंच बनाई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म पर सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील करी है.

अभिजीत चौहान

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

homeuttar-pradesh

ए चिकने होटल आओ न….मस्ती करेगें मैसेज भेजकर फंसा रहा गैंग, ग्रेनो पुलिस का बड़ा खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *