एक दूल्हा, तीन दुल्हन! रील बनाने वाली सगी बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी

0
एक दूल्हा, तीन दुल्हन! रील बनाने वाली सगी बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी


Last Updated:

Amroha News: यूपी में तीन लड़कियों ने एक ही लड़के से शादी कर ली. उनका कहना है कि वह एक दूसरे से अलग नहीं होना चाहतीं. इसलिए एक शख्स से शादी की कि साथ रह पाएं. हालांकि, उनकी शादी से हिंदू संगठन के लोग भड़क गए. उन्होंने विरोध किया है.

Zoom

एक शख्स से तीन बहनों ने की शादी.

अमरोहा : उत्तर प्रदेश का नाम बदलकर गजब प्रदेश रख देना चाहिए. यहां कभी तो क्राइम के लिए ऐसे हथकंडे अपनाए जाते हैं, जो कोई नहीं सोच पाएगा. वहीं कभी प्यार के लिए लोग कुछ ऐसा कर जाएंगे कि सब हैरान रह जाएं. अब यूपी के अमरोहा में बड़ा ही अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां की तीन बहनों ने साथ रहने के लिए एक ही शख्स से शादी कर ली. चामुंडा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए. हालांकि, शादी में दोनों परिवारों से कोई शामिल नहीं हुआ. इस शादी का वीडियो वायरल होते ही बवाल मच गया. इस पर तीनों ने राजा दशरथ का उदाहरण दे दिया. मगर, न्यूज 18 इसकी किसी भी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं करता है.

रीलबाज हैं तीनों बहनें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला धौरिया गांव का है. यहां की रहने वाली सरोज, सावित्री और संतोष सगी बहनें हैं. तीनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वे इंस्टाग्राम-फेसबुक पर वीडियो कंटेंट बनाती हैं. सोशल मीडिया पर तीनों की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. सरोज बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा है, जबकि सावित्री और संतोष ने 12वीं पास की है. पिता रमेश किसान हैं.

वहीं, श्यामपुरी गांव का रहने वाला विकास उर्फ विक्कू तीनों बहनों का कैमरामैन है. वह पिछले 6 महीने से तीनों बहनों के लिए काम करता था. साथ ही गांव से जुड़ी कहानियों में पति का रोल निभाता था. उसने इसी साल 12वीं पास किया है. तीन भाइयों में सबसे छोटा है. इस शादी का खुलासा तब हुआ, जब बुधवार शाम 5 बजे वीडियो सामने आया. हिंदू संगठन के नेताओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह शादी करना सनातन धर्म का उल्लंघन है. मर्यादा तोड़ी गई.

क्या बोलीं विरोध पर?

विरोध देख तीनों बहनों ने वीडियो जारी किया. उन्होंने कहा- पहले जमाने में राजा दशरथ थे, जिनकी तीन रानियां थीं. फिर क्या वह अपमान हो गया. हमने कोई गलत काम नहीं किया है. सारी बात प्रेम की है. हम तीनों एक साथ खुश रह सकते हैं. इसमें कोई बुराई नहीं है. जब हम खुश हैं और हमने शादी की है, इसमें क्या प्रॉब्लम है. हम तीनों बालिग हैं.

तीनों लड़कियों ने 17 जुलाई को शादी की थी. सरोज-सावित्री और संतोष ने बताया कि वह बचपन से साथ रही हैं और भविष्य में भी अलग नहीं होना चाहती थीं. जब परिजनों ने उनके रिश्ते अलग-अलग जगहों पर तय करने की कोशिश की, तो उन्होंने अलग होने के बजाय एक साथ एक ही कैमरामैन से शादी करने का फैसला लिया. विक्कू का कहना है कि वह उनकी भावनाओं और स्थिति से परिचित था. इसलिए उसने तीनों से शादी की.

हसनपुर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शादी करने वाली बहनों ने बताया कि हमने अपनी मर्जी से चामुंडा मंदिर में शादी की है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *