एनकाउंटर- 5, पकड़े गए 9… ठायं-ठायं करती है यूपी पुलिस, धायं-धायं गिरते हैं बदमाश
Last Updated:
UP Encounter News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस ने कुल 5 एनकाउंटर किया, जिसमें 9 बदमाश पकड़े गए हैं. अलग-अलग बदमाशों से पैसे, तमंचा और बाइक बरामद की गई है.
यूपी के कई जिलों में एनकाउंटरप्रयागराज में लूट आरोपियों से एनकाउंटर
वहीं प्रयागराज जिले में लूट के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपियों को गोली लगी है. घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पकड़े गए बदमाशों की पहचान फैज ,अल्तमस और आलीशान के रूप में हुई है. दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. लूट के 4 लाख पचास हजार रुपए, दो बाइक और तमंचा बरामद हुआ है. गंगानगर जोन के फाफामऊ थाना क्षेत्र में लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. एडीसीपी पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाशों ने रोकने पर पुलिस टीम पर फायर कर दिया था. इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं.
वाराणसी और मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर
वहीं मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया. नाबालिक के साथ रेप की घटना को अंजाम देकर फरार हुआ था बदमाश. पुलिस ने तमंचा और कारतूस आरोपी के पास से बरामद किया है. जिले के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है. वहीं वाराणसी जिले में चैन स्नेचर और बाइक लिफ्टर्स से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. लंका क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया. जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया. मुठभेड़ में बदमाश विकास पटेल के पैर में गोली लग गई. भभुआ कैमूर बिहार का रहने वाला है बदमाश आकाश पटेल. मौके से बरामद बाइक बीएचयू कैम्पस से हुई थी चोरी. दो हफ्ते में बदमाश ने चेन स्नेचिंग और बाइक चोरी की कई घटनाओं को दिया अंजाम.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें