कमरे से किचन तक बरसाती कीड़ों का आतंक? ये ट्रिक इनकी जानी दुश्मन, घर में कदम रखना मौत को दावत

0
कमरे से किचन तक बरसाती कीड़ों का आतंक? ये ट्रिक इनकी जानी दुश्मन, घर में कदम रखना मौत को दावत


Last Updated:

Tips and tricks : बरसात के मौसम में शाम होते ही बल्ब के आसपास कीड़े उड़ने लगते हैं. कमरे से लेकर किचन तक, हर जगह धावा बोल देते हैं. क्या आप भी इन कीड़ों के आतंक से परेशान हैं?

बरसात के मौसम में उड़ते हुए कीड़े काफी परेशान करते हैं. थोड़ा सा दरवाजा खुलने पर ये कीड़े उड़ते हुए घर में घुस जाते हैं, जिससे खाने-पीने के दौरान काफी समस्या उठानी पड़ती है.

s

बारिश के मौसम में हर जगह नमी रहती है, जिसके कारण इन छोटे-मोटे कीड़ों की संख्या काफी अधिक हो जाती है, जो घर के बाहर उड़ते हैं और दरवाजा खुलने पर किचन तक पहुंच जाते हैं. इनमें से कई कीड़े ऐसे होते हैं, जिनसे कई तरह की बीमारियां भी फैलती हैं. ऐसे में इन्हें रोकना जरूरी है.

s

बारिश के मौसम में उड़ते हुए कीड़ों को रोकने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं. इसके लिए हम घर में पड़ी हुई कुछ मामूली चीजों का भी यूज कर सकते हैं.

s

कपूर की तेज गंध से कीड़े दूर भाग जाते हैं. कपूर का घुआं घर के कोनों में पहुंचने पर छुपे मच्छर भी दूर भाग जाते हैं. नमी वाले मौसम में शाम के वक्त घर में कपूर जलाकर रखना कीड़े-मकोड़े से छुटकारा दिला सकता है.

s

इन उड़ने वाले कीड़ों से निजात पाने के लिए हम नीम के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नीम के पत्तों को जलाने कर उसे निकालने वाले धुएं से यह उड़ते हुए कीड़े भगाए जा सकते हैं.

s

जहां कीड़े ज्यादा आते हों, वहां आप नीम के सूखे पत्तों को जलाकर रख दें. नीम के पत्तों के धुएं से कीड़े घर के आसपास भी नहीं आएंगे. आप नीम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

s

अगर कीड़े घर के अंदर घुस चुके हैं तो उन्हें भगाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू के रस का स्प्रे बनाकर उपयोग किया जा सकता है. इसे बाथरूम, किचन और कमरों के एंट्री वाले दरवाजों पर भी स्प्रे करने से कीड़े घर के अंदर नहीं आएंगे. जो अंदर आ चुके हैं, वे कीड़े स्प्रे करने से भाग जाएंगे.

homelifestyle

कमरे से किचन तक बरसाती कीड़ों का आतंक? ये ट्रिक इनकी जानी दुश्मन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *