कलर क्रिएशन में मीनाक्षी ने जीता खिताब, खुद बताया अपनी सफलता का राज
Last Updated:
Sultanpur Latest News: मीनाक्षी ने कहा कि बचपन से ही चित्रकारी में इंटरेस्ट था. इस वजह से वे जो भी ड्राइंग, चित्र या फिर अन्य कई तरह के पेंटिंग्स बनाती हैं. उसको भविष्य में चलकर बिजनेस मॉडल के रूप में लोगों के सामने प्रस्तुत करना चाहती हैं और चित्रकला को बिजनेस में शामिल करके इसे न सिर्फ कला को बढ़ावा देना चाहती हैं बल्कि इससे अच्छा मुनाफा भी कमाना चाहती है.
सुल्तानपुर: कहते हैं कि अगर दिल में हौसला और जुनून हो तो कोई भी आदमी किसी भी काम को आसानी से कर सकता है. इसी का उदाहरण पेश किया है सुल्तानपुर की रहने वाली मीनाक्षी सोनी ने, वह कक्षा 11 की छात्रा हैं लेकिन चित्रकारी में उनके हाथ वास्तव में काबिले तारीफ़ हैं. कलर क्रिएशन के वर्कशॉप में वे चर्चा का विषय बन गई. मीनाक्षी बेहद ही साधारण परिवार से संबंध रखने वाली मीनाक्षी ने ने सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे सुल्तानपुर का नाम रोशन किया है. ऐसे में आज हम जानेंगे सुल्तानपुर की मीनाक्षी सोनी के सफलता की क्या है कहानी और किस तरह से उन्होंने चित्रकारी में महारत हासिल की है.
यहां से सीखा
मूल रूप से अयोध्या लेकिन वर्तमान में सुल्तानपुर में आने वाली मीनाक्षी सोनी कक्षा 11 की छात्रा हैं. लोकल 18 से बातचीत के दौरान मीनाक्षी सोनी कहती है कि उन्होंने कलर क्रिएशन चित्रकारी की इस कला को कहीं से विशेष रूप से प्रशिक्षण नहीं लिया बल्कि कई तस्वीरों को देखकर वे इसे पेपर पर उतारने का प्रयास करती रही. कई महीनों तक अभ्यास और यूट्यूब का सहारा लेकर उन्होंने इस कला को अपने जहन में उतारने का बेहतरीन प्रयास किया है. मीनाक्षी एक साधारण परिवार से हैं लेकिन उनके हाथों की कला आज चित्रकारी में एक अनोखा प्रदर्शन कर रही है.
चित्रकारी को बिजनेस का माडर्न रूप
मीनाक्षी कहती है कि उनका बचपन से ही चित्रकारी में इंटरेस्ट रहा है. इस वजह से वे जो भी ड्राइंग, चित्र या फिर अन्य कई तरह के पेंटिंग्स बनाती हैं. उसको भविष्य में चलकर बिजनेस मॉडल के रूप में लोगों के सामने प्रस्तुत करना चाहती हैं और चित्रकला को बिजनेस में शामिल करके इसे न सिर्फ कला को बढ़ावा देना चाहती हैं बल्कि इससे अच्छा मुनाफा भी कमाना चाहती है
पढ़ाई के साथ चित्रकारी
मीनाक्षी सोनी आगे बताती हैं कि वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ चित्रकारी को अपने करियर के रूप में शामिल करना चाहती हैं. उनकी माता ग्रहणी है और पिता व्यापार करते हैं. साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली मीनाक्षी अपने इन हाथों के हुनर से न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर रही हैं. वह कई तरह की पेंटिंग्स, ड्राइंग्स और हैंड क्राफ्टिंग की कला को सीख चुकी हैं और वेस्टेज सामान को अपने हाथों के हुनर से बेहतरीन बना देती हैं. जिसकी हर कोई तारीफ करता है. हाल ही में उन्होंने कलर क्रिएशन का खिताब भी अपने नाम किया है.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें