काशी आने वाले श्रद्धालुओं को झटका, वाराणसी में बढ़ा टैक्सी किराया

0
काशी आने वाले श्रद्धालुओं को झटका, वाराणसी में बढ़ा टैक्सी किराया


Last Updated:

Varanasi News:प्रणय रंजन सिंह ने बताया कि बीते 20 दिनों में इसको लेकर अलग अलग संगठन के लोगो के साथ बैठक की गई है.सभी बैठकों में सभी पदाधिकारियों ने सहमति दी है उसके बाद बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

वाराणसी दुनिया के पर्यटन मैप पर छाया हुआ है. हर दिन इस शहर में लाखों पर्यटक घूमने आते हैं, लेकिन यहां आने वाले पर्यटकों को अब काशी और दूसरे धार्मिक स्थलों पर घूमने के लिए अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढ़ीली करनी पड़ेगी. दरसअल, लगातार बढ़ते पेट्रोल डीजल की कीमतों को देखते हुए वाराणसी टूरिज्म एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत अब लक्जरी गाड़ियों से काशी और दूसरे धार्मिक स्थल जाने के लिए 2 रुपये प्रति किलोमीटर तक एक्सट्रा खर्च करना होगा.

वाराणसी टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रणय रंजन सिंह ने बताया कि 8 सालों से वाराणसी में टैक्सी के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन जिस तरह अमेरिका, ईरान युद्ध के कारण देश में तेल संकट छाया और पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई उसको देखते हुए तत्काल प्रभाव से सभी गाड़ियों के किराए को बढ़ाया गया है. उन्होंने बताया कि पहले स्विफ्ट डिजायर के लिए 11 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब किराया लिया जाता है जो अब बढ़कर 13 रुपये प्रति किलोमीटर हो गया है.

इनोवा क्रिस्टा के लिए अब इतना रेट तय

वहीं अर्टिगा के लिए अब पर्यटकों को 16 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज लिया जाएगा. इसके अलावा इनोवा क्रिस्टा के लिए लोगों को अब 20 रूपय प्रति किलोमीटर के हिसाब से पैसे खर्च करने होंगे. बताते चलें कि पहले इसका किराया 18 रुपये प्रति किलोमीटर तय था.

सभी संगठनों से बातचीत के बाद फैसला

प्रणय रंजन सिंह ने बताया कि बीते 20 दिनों में इसको लेकर अलग अलग संगठन के लोगो के साथ बैठक की गई है.सभी बैठकों में सभी पदाधिकारियों ने सहमति दी है उसके बाद बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

अयोध्या जानें पर 900 तक का अतिरिक्त बोझ

बताते चलें कि वाराणसी टूरिज्म एसोसिएशन के इस फैसले के बाद काशी के अयोध्या जाने वाले पर्यटकों पर 500 से 900 रुपये तक का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. वहीं काशी के मां विध्यवासिनी दरबार जाने के लिए 300 से 500 रुपये ज्यादा खर्च होंगे. इतना ही प्रभाव वाराणसी से प्रयागराज और चित्रकूट के लिए भी वहां जानें वाले पर्यटकों पर पड़ेगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *