काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी सुविधाएं, पुष्प वर्षा से भक्तों का हुआ स्वागत

0
काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी सुविधाएं, पुष्प वर्षा से भक्तों का हुआ स्वागत


Last Updated:

Varanasi Kashi Vishwanath Darshan: बाबा काशी विश्वनाथ के मंदिर में सावन के भीड़ के मद्देनजर बाबा के झांकी दर्शन की व्यवस्था की गई है. चारों द्वार से भक्त बाबा का झांकी दर्शन कर उनका अभिषेक कर रहें हैं. भक्तों के सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने चाक चौबंद इंतजाम भी रहें.बता दें कि सावन के सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों को सात प्रवेश द्वार से एंट्री मिलेगी.

वाराणसी: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो गई है. सावन के पहले दिन ही काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों को वीआईपी सुविधाएं मिली. धाम में पुष्प वर्षा से भक्तों का स्वागत हुआ. रेड कारपेट पर चलकर शिव भक्त काशी विश्वनाथ के दरबार तक पहुंचें और उनका जलाभिषेक किया. सावन के पहले दिन ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मंदिर पहुंच बाबा का विशेष पूजन अर्चन कर.देश और प्रदेश के उन्नति की कामना की.

सुबह मंगला आरती के बाद बाबा विश्वनाथ का दरबार भक्तों के लिए खोल दिया गया. उसके बाद से अनवरत बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगी रही. देर रात तक यह क्रम लगातार जारी रहेगा. अनुमान है सावन महीने के पहले दिन डेढ़ से 2 लाख भक्त बाबा का दर्शन कर सकतें है.

सिर्फ झांकी दर्शन की व्यवस्था
मंदिर में सावन के भीड़ के मद्देनजर बाबा के झांकी दर्शन की व्यवस्था की गई है. चारों द्वार से भक्त बाबा का झांकी दर्शन कर उनका अभिषेक कर रहें हैं. भक्तों के सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने चाक चौबंद इंतजाम भी रहें.बता दें कि सावन के सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों को सात प्रवेश द्वार से एंट्री मिलेगी.

बैगेज कॉउंटर बन्द
मंदिर प्रशासन ने भीड़ के मद्देनजर धाम में संचालित बैगेज कॉउंटर को भी बंद कर दिया. मंदिर न्यास के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने भक्तों से अपील भी की है कि वो मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होटल और लॉज में छोड़ कर ही आएं. इतना ही नहीं भक्तों को कोई समस्या न हो इसके लिए प्रोटोकॉल दर्शन की व्यवस्था पर भी रोक लगाई गई है.

मंदिर में पेयजल सहित कई इंतजाम
काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों के लिए पेयजल की सुविधा के साथ ही कई और इंतजाम किए गए है.छोटे बच्चों को मंदिर में टॉफी बिस्किट भी बांटा जा रहा है. वहीं, वृद्धों के लिए ग्लूकोज के भी इंतजाम किए गए है. इन सब के अलावा मेडिकल टीम की तैनाती भी धाम में हुई है.बाबा विश्वनाथ अपने भक्तों को लाइव दर्शन भी दें रहे है. टाटा स्काई के जरिए देश विदेश में बैठें भक्त बाबा का दर्शन कर पा रहें हैं.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *