काशीनाथ सिंह पर बीजेपी ने फिर जताया भरोसा, दोबारा बने चंदौली के जिलाध्यक्ष
Last Updated:
Chandauli News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी जिलाध्यक्षों की सूची में चंदौली से एक बार फिर काशीनाथ सिंह का नाम सामने आया है. पार्टी आलाकमान के इस फैसले को संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और पिछले कार्यकाल के प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है. उनके दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बीजेपी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सांसदों और विधायकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है.
भाजपा ने काशीनाथ सिंह पर दोबारा जताया भरोसा
चंदौलीः भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ पर भरोसा जताते हुए काशीनाथ सिंह को दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. किसान परिवार से निकलकर बूथ अध्यक्ष से जिलाध्यक्ष तक का सफर तय करने वाले काशीनाथ सिंह लंबे समय से आरएसएस और बीजेपी संगठन से जुड़े रहे है. उनके दोबारा जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी जिलाध्यक्षों की सूची में चंदौली से एक बार फिर काशीनाथ सिंह का नाम सामने आया है. पार्टी आलाकमान के इस फैसले को संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और पिछले कार्यकाल के प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है. उनके दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बीजेपी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सांसदों और विधायकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है.
चकिया कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के किसान परिवार से आने वाले काशीनाथ सिंह का राजनीतिक जीवन पूरी तरह जमीनी संघर्ष से जुड़ा रहा है. वह लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी की विचारधारा से जुड़े रहे हैं. संघ के साथ काम करते हुए उन्होंने संगठनात्मक कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत तालमेल विकसित किया.
बूथ अध्यक्ष से राजनीतिक शुरूआत
बीजेपी संगठन में उन्होंने किसी बड़े पद से नहीं, बल्कि बूथ अध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी. बूथ स्तर पर सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण के चलते उन्हें समय-समय पर अलग-अलग जिम्मेदारियां मिलती रही. संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने के बाद पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी.
पार्टी ने काशीनाथ पर भरोसा जताया
काशीनाथ सिंह के पहले कार्यकाल को बीजेपी के लिए सफल माना गया. उनके नेतृत्व में जिले की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. संगठनात्मक मजबूती और चुनावी प्रदर्शन को देखते हुए ही पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है. कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों में पार्टी और बेहतर प्रदर्शन करेगी.
संगठन को और मजबूत करना
दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद काशीनाथ सिंह ने कहा कि वह पार्टी संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को और मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद बनाए रखना और सरकार की योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा.
About the Author

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें