कासगंज में हाईवे पर गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट घायल

0
कासगंज में हाईवे पर गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट घायल


Last Updated:

Trainee Aircraft Crash Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अलीगढ़ की चेतक एविएशन का ट्रेनी एयरक्राफ्ट प्रशिक्षण उड़ान के दौरान अचानक संतुलन खो बैठा और बिजली के तारों से टकराने के बाद निर्माणाधीन हाईवे पर जा गिरा. हादसे में विमान उड़ा रही महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Zoom

कासगंज में ट्रेनी एयरक्राफ्ट प्लेन क्रैश.

कासगंज: यूपी के जिले कासगंज में सोमवार दोपहर लगभग 4 बजे एक बड़ा हादसा हो गया. पुलिस लाइन के पीछे निर्माणाधीन हाईवे पर अलीगढ़ स्थित चेतक एविएशन का एक प्रशिक्षु (ट्रेनी) विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान विमान का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह बिजली के तारों में उलझ गया और हाईवे पर जा गिरा.

हादसे में विमान उड़ा रही महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हो गईं. स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल पायलट को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, और पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच कराई जा रही है. फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है.

ट्रेनी पायलट की उम्र 27 साल
जानकारी के मुताबिक विमान को 27 साल की महिला ट्रेनी पायलट कायनात खान उड़ा रही थी, वह मुंबई की रहने वाली हैं. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुई हैं. जिसके बाद तत्काल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जैसे ही प्रशासन को विमान दुर्घटना की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और राहत एवं जांच कार्य शुरू कर दिया.

क्रैश एयरक्राफ्ट को देखने पहुंची भीड़
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह प्रशिक्षण विमान अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी से उड़ान भरकर निकला था. बताया जा रहा है कि यह एयरक्राफ्ट चेतक एविएशन कंपनी का है. जैसे ही स्थानीय लोगों को सूचना मिली तो भारी संख्या में लोग क्रैश हुए एयरक्राफ्ट को देखने के लिए पहुंच गए. जिसके बाद भीड़ को रोकने के लिए पुलिस की टीम को तैनात करना पड़ा.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *