कोबरा ने 3 बार डसा, फिर भी नहीं डरा सपेरा… 6 फीट के नाग को कैद कर बचाई जान

0
कोबरा ने 3 बार डसा, फिर भी नहीं डरा सपेरा… 6 फीट के नाग को कैद कर बचाई जान


Last Updated:

Etah News: यूपी के एटा जिले में एक साहसिक घटना सामने आई. दरअसल यहां एक सपेरे को कोबरा ने 3 बार डसा, फिर भी युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल लोगों को बचाया और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया. आइए आपको पूरी घटना विस्तार से बताते हैं.

Zoom

सपेरे ने मौत को मात देकर बचाई लोगों की जान

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक सपेरे के जज्बे की मिसाल देखने को मिली. एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के नदराला गांव में एक साहसिक घटना सामने आई. करीब छह फीट लंबे स्पेक्टेकल कोबरा का रेस्क्यू करने पहुंचे सर्प मित्र अजब सिंह शाक्य (34) को कोबरा ने तीन बार डस लिया. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पहले सांप को सुरक्षित कंटेनर में बंद किया, फिर उसी कंटेनर के साथ इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज पहुंच गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

अजब सिंह शाक्य ने बताया कि वह पिछले पांच सालों से सर्पों का रेस्क्यू कर रहे हैं. गांव नदराला निवासी जुबैर ने सूचना दी कि उनके निर्माणाधीन मकान की रसोई में एक बड़ा स्पेक्टेकल कोबरा दिखाई दिया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अजब सिंह ने काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया.

ढक्कन बंद करने के दौरान हमला
उन्होंने बताया कि जब वह कोबरा को कंटेनर में बंद कर ढक्कन लगा रहे थे, तभी सांप ने अचानक हमला कर दिया और दस्ताने के ऊपर से उनके हाथ में तीन जगह डस लिया. इसके बाद भी उन्होंने पहले कोबरा को सुरक्षित बंद किया और फिर तत्काल इलाज के लिए सीएचसी अलीगंज पहुंचे. कंटेनर में बंद कोबरा को देखकर अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई.

जहरीले सांपों में से एक स्पेक्टेकल कोबरा
सीएचसी अलीगंज के चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचते ही अजब सिंह को तुरंत एंटी स्नेक वेनम (ASV) दिया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और एहतियातन उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. अजब सिंह के अनुसार, स्पेक्टेकल कोबरा भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक है. इसके विष में न्यूरोटॉक्सिन होता है, जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है. समय पर उपचार न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *