क्यों इतना वायरल हो रही UP के 2 जिला पंचायत अध्यक्षों की शादी? हिमाचल में लिए 7 फेरे

0
क्यों इतना वायरल हो रही UP के 2 जिला पंचायत अध्यक्षों की शादी? हिमाचल में लिए 7 फेरे


Last Updated:

Gaurav Monica Marriage News : गौरव मेरठ से और मोनिका फर्रुखाबाद से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं. दोनों ने पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के सोलन में शादी की है. मोनिका और गौरव की ये दूसरी शादी है. दोनों का पहली शादी से तलाक हो चुका है. मोनिका की पहली शादी सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से हुई थी. गौरव की पहली शादी से एक बेटी है. मोनिका यादव के पिता सपा सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं. गौरव जिला पंचायत अध्यक्ष बनने से पहले जर्मनी में बिजनेस कर रहे थे.

Zoom

दोनों ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में शादी की है.

मेरठ. यूपी के मेरठ से जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव वैवाहिक बंधन में बंध गए हैं. दोनों ही राजनीतिक जगत के चर्चित चेहरों में से एक हैं. दोनों ने अपने पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक रिजॉर्ट में शादी की. दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी चर्चा हो रही है. मोनिका और गौरव की ये दूसरी शादी है. मोनिका की पहली शादी सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से हुई थी. दोनों का तलाक हो चुका है. इसी तरह गौरव का भी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है.

सपा से बगावत कर कब्जाई कुर्सी
गौरव जिला पंचायत अध्यक्ष बनने से पहले जर्मनी में रहकर बिजनेस कर रहे थे. जर्मनी से भारत लौटने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 2021 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनकर राजनीति में लंबी छलांग लगाकर सबको चौंका दिया. गौरव की पहली शादी से एक बेटी है. मोनिका यादव फर्रुखाबाद के एक बेहद मजबूत राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता नरेंद्र यादव सपा सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं और एक कद्दावर नेता हैं. मोनिका 2021 में सपा से बगावत करके भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं. उनकी शादी सपा के सांसद धर्मेंद्र यादव से हुई थी लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों का तलाक हो गया था.

पहली बार कहां मिले दोनों
मोनिका और गौरव दोनों की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं. कहते हैं कि सीएम योगी की मीटिंग में गौरव और मोनिका की मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. एक साल पहले दोनों की लवस्टोरी ने जोर पकड़ लिया. दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया. अब हिमाचल प्रदेश के रिजॉर्ट में हुई शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के रिश्ते से बंध गए हैं. दोनों की शादी को गोपनीय रखा गया था. शादी में केवल रिश्तेदार और करीबी मित्र ही शामिल हुए. दोनों की शादी की फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तब लोगों को शादी की जानकारी हुई.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *