खरीदने का मौका….सोना हो गया है सस्ता, चांदी की कीमत भी ठहरी, जानें ताजा रेट

0
खरीदने का मौका….सोना हो गया है सस्ता, चांदी की कीमत भी ठहरी, जानें ताजा रेट


Last Updated:

Gold Silver Price in Varanasi: वाराणसी में 17 जून को सोने की कीमत 170 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरी, जबकि चांदी की कीमत स्थिर रही. 24 कैरेट सोना 101660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा.

सोने की कीमतों में आई कमी

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है. इस उतार चढ़ाव का सीधा असर घरेलू बाजार पर दिखाई दे रहा है. यूपी के वाराणसी में मंगलवार को सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी. 17 जून को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोना 170 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ. वहीं बात चांदी की करें तो आज उसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमतें हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती  बढ़ती  रहती है.

17 जून को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 170 रुपये टूटकर 101660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.इसके पहले 16 जून को इसका भाव 101830 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं बात 22 कैरेट सोने की करें तो आज उसकी कीमत 150 रुपये के कमी के बाद 93200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.इसके पहले इसका भाव 93350 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

120 रुपये सस्ता हुआ 18 कैरेट सोने की कीमत
इन सब के अलावा बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो मंगलवार को बाजार में उसकी कीमत 120 रुपये गिरावट के बाद 76260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.बताते चलें कि सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए. सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. सोना खरीदते समय हॉलमार्क भी जरूर देखना चाहिए.

चांदी की कीमत पर लगी ब्रेक 
सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें मंगलवार को उसकी कीमत सातवें आसमान पर पहुंच ठहर गई. बाजार खुलने के साथ चांदी की कीमत 110000 रुपये प्रति किलो रही.इसके पहले 16 जून को भी इसका यही भाव था.


उतार चढ़ाव रहेगा जारी
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद अब थोड़ा गिरा है.आगे जुलाई महीने में वेडिंग सीजन भी नहीं है ऐसे में उम्मीद है आगे इसकी कीमतों में थोड़ा और गिरावट हो सकती है.

homebusiness

खरीदने का मौका….सोना हो गया है सस्ता, चांदी की कीमत भी ठहरी, जानें ताजा रेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *