खेती में नहीं लगेगी मेहनत, सरकार की इस योजना से हो जाएगी बाएं हाथ का खेल

0
खेती में नहीं लगेगी मेहनत, सरकार की इस योजना से हो जाएगी बाएं हाथ का खेल


Last Updated:

Farming tips : सरकार की तरफ से किसानों की मदद के लिए 40 से 80% तक का अनुदान दिया जा रहा है. किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं.

आजमगढ़. समय के साथ खेती भी आधुनिक होती जा रही है. खेती में मेहनत की जगह अब उपकरण का उपयोग हो रहा है, जिससे खेती आसान और सुविधाजनक हो रही है. किसानों के लिए खेती को और सुलभ और आसान बनाने के लिए सरकार के तरफ से किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसके लिए सरकार किसानों को कृषि उपकरणों पर 80% तक की सब्सिडी दे रही है. इसका फायदा उठाते हुए किसान अपनी खेती को सुविधाजनक और आसान बना सकते हैं. वे नए-नए उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए बेहतर खेती कर उपज प्राप्त कर सकते हैं.

फायदा ही फायदा

कृषि विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसान अपनी जरूरत के अनुसार कृषि यंत्रों प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए सरकार की तरफ से 40 से 80% तक का अनुदान दिया जा रहा है किसान अपने आवश्यकता अनुसार कृषि यंत्रों को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं, कृषि विभाग के पोर्टल पर किसान ऑनलाइन आवेदन करते हुए इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (कृषि में मशीनीकरण को बढ़ावा देना), इनसीटू मैनेजमेंट ऑफ़ क्रॉप रेसिड्यू (फसल अवशेष का खेत में ही प्रबंधन) जैसी कई योजनाएं संचालित की जा रही है.

ये उपकरण शामिल

इन योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन, कीपिंग मशीन, कंबाइन हार्वेस्टर, बैच ड्रायर, थ्रेशिंग फ्लोर आदि कृषि यंत्र और कृषि रक्षा उपकरणों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ऐसे में विभाग में पंजीकृत किसान कृषक उत्पादक संघ ग्रामीण आजीविका मिशन और कृषि विभाग से संबंधित किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार कृषि यंत्रों की मांग विभाग से कर सकते हैं जिस पर सरकार के द्वारा तय किया गया अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा. इन उपकरणों की मदद से किसान अपनी खेती को आसान और सहज बनाते हुए फसल की दुगनी पैदावार कम मेहनत में कर सकेंगे और अपनी आय को भी बढ़ा सकेंगे.

homeagriculture

खेती में नहीं लगेगी मेहनत, इस योजना से हो जाएगी बाएं हाथ का खेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *