खेल प्रेमियों के लिए अब गरीबी नहीं बनेगी बाधा, शुरू हुई क्रिकेट एकेडमी ऑफ जौनपुर

0
खेल प्रेमियों के लिए अब गरीबी नहीं बनेगी बाधा, शुरू हुई क्रिकेट एकेडमी ऑफ जौनपुर


Last Updated:

Jaunpur mein cricket academy: यह एकेडमी न केवल बच्चों को क्रिकेट के तकनीकी पक्ष सिखाएगी, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर भी जोर देगी…

X

क्रिकेट अकादमी ऑफ जौनपुर 

जौनपुर: जौनपुर के खेल प्रेमियों के लिए एक सुखद खबर सामने आई है. जिले में ‘क्रिकेट एकेडमी ऑफ़ जौनपुर’ के नाम से एक नई शुरुआत की गई है. इसका उद्देश्य उन गरीब और जरूरतमंद बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देना है जो आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते. इस एकेडमी की विशेष बात यह है कि यहां चयनित बच्चों को मुफ्त में उच्च स्तरीय कोचिंग, उपकरण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

इस अनोखी पहल का मकसद यही है कि किसी भी बच्चे की प्रतिभा सिर्फ पैसों के अभाव में दब कर न रह जाए. क्रिकेट एकेडमी ऑफ़ जौनपुर का मानना है कि हुनर किसी जात-पात या आर्थिक स्थिति का मोहताज नहीं होती. अगर सही समय पर सही मार्गदर्शन मिले तो जौनपुर के बच्चे भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं.

एकेडमी के संस्थापक डॉ रॉबिन सिंह ने बताया कि शुरुआत में कुछ बच्चों को चयनित किया गया है, जिनकी ट्रेनिंग का पूरा खर्च एकेडमी वहन करेगी. यह चयन बच्चों के प्रदर्शन, उत्साह और सीखने की ललक को देखकर किया गया है. आगे चलकर एकेडमी की योजना है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जाकर और भी प्रतिभाशाली बच्चों को खोजा जाए और उन्हें इस अभियान से जोड़ा जाए.

यह एकेडमी न केवल बच्चों को क्रिकेट के तकनीकी पक्ष सिखाएगी, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर भी जोर देगी. स्थानीय समाजसेवियों और क्रिकेट प्रेमियों ने इस पहल की सराहना की है और इसे जौनपुर के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है. एकेडमी का सपना है कि भविष्य में यहां से ऐसे खिलाड़ी तैयार हों जो न केवल प्रदेश बल्कि देश का नाम भी रोशन करें.

इस तरह की योजनाएं न केवल खेल को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सामाजिक समानता की भावना को भी मजबूत करती हैं. ‘क्रिकेट एकेडमी ऑफ़ जौनपुर’ की यह शुरुआत यकीनन कई प्रतिभाओं के लिए एक नई उम्मीद और प्रेरणा बनेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह पहल कितनी दूर तक जाती है और जौनपुर की मिट्टी से कैसे चमकते सितारे निकलते हैं. इसकी शुरुआत सराहनीय है. गरीबी अब लोगों के खेल के टैलेंट में बाधा नहीं बनेगी.

homeuttar-pradesh

खेल प्रेमियों के लिए गरीबी नहीं बनेगी बाधा, शुरू हुई क्रिकेट एकेडमी ऑफ जौनपुर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *