गंगा में प्री वेडिंग शूट पर ग्रहण! इस काम के बगैर नहीं मिलेगी परमिशन, जानें गाइडलाइंस
Last Updated:
Varanasi Pre Wedding Shoot In Ganga: वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि गंगा में नाव पर लाइफ जैकेट अनिवार्य है. इसके लिए पिछले दिनों नाविकों के साथ एक बैठक भी की गई थी. इसके अलावा लगातार नाविकों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है. नाविकों के अलावा यहां आने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं के लिए भी अवेयरनेस कार्यक्रम चलाएं जा रहे है.
वाराणसी: बदलते दौर में प्री वेडिंग शूट का क्रेज बढ़ता जा रहा है. इन दिनों धर्म नगरी काशी इसका प्रमुख केंद्र बन चुका है. प्री वेडिंग शूट के लिए शहर में कई पॉइंट्स है. इन जगहों पर दिल्ली, मुम्बई जैसे बड़े शहरों से कपल प्री वेडिंग शूट के लिए लोग आते है. कई कपल घाटों के अलावा बीच गंगा में नाव पर भी शूट करवाते है. लेकिन अब गंगा नदी में प्री वेडिंग शूट महंगा पड़ सकता है.
दरसअल, वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने गंगा में नाव संचालन के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य किया है. जिसके कारण अब गंगा में नाव पर होने वाले ऐसे इवेंट्स पर ग्रहण लग गया है. वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि गंगा में नाव पर लाइफ जैकेट अनिवार्य है. इसके लिए पिछले दिनों नाविकों के साथ एक बैठक भी की गई थी. इसके अलावा लगातार नाविकों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है. नाविकों के अलावा यहां आने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं के लिए भी अवेयरनेस कार्यक्रम चलाएं जा रहे है.
बिना लाइफ जैकेट पर सीधे कार्रवाई
इन सब के अलावा लगातार अफसर अभियान चलाकर ऐसे नाविकों पर सीधा एक्शन भी ले रहे है तो बिना लाइफ जैकेट के पर्यटकों को गंगा में सैर करा रहा है. इनमें कुछ नाविक पैसों के लालच में पर्यटकों के जान को जोखिम में डालकर नाव पर बर्थडे और प्री वेडिंग शूट जैसे इवेंट्स भी करा रहे है. बता दें कि इन इवेंट्स में पर्यटक बिना लाइफ जैकेट के बीच गंगा में नाव पर नजर आते है. लेकिन अब पुलिस कमिश्नर ने ऐसे लापरवाह नाविकों पर सीधे कार्रवाई की बात कही है.
एसीपी ने कई नाव किए थे सीज
बता दें कि जबलपुर हादसे के बाद एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार खुद नाव से पेट्रोलिंग कर ऐसे लापरवाही नाविकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. इस दौरान उन्होंने ऐसे इवेंट्स के दौरान लाइफ जैकेट नहीं पहनाने वाले नाविकों की नावे भी सीज की थी. उधर एसीपी दशाश्वमेघ ने भी इसके खिलाफ कार्रवाई की. इस पूरे कार्रवाई में दर्जन भर नावें सीज हुई.इसके साथ ही 5 नाविकों पर एफआईआर भी किया गया.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें