गर्मी से तप रहा गाजियाबाद, राहगीरों को बचाने के लिए नगर निगम बना रहा कूल रूम, जानें खूबी

0
गर्मी से तप रहा गाजियाबाद, राहगीरों को बचाने के लिए नगर निगम बना रहा कूल रूम, जानें खूबी


Last Updated:

Ghaziabad News : गाजियाबाद इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. दोपहर में सड़कों पर निकलना कठिन हो गया है. इसे देखते हुए गाजियाबाद नगर निगम ने शहर का पहला कूल रूम तैयार किया है, जहां लोग कुछ देर रुककर गर्मी से राहत महसूस कर सकेंगे. दूसरे इलाकों में भी ऐसे कूल रूम बनाए जाने की तैयारी है. इस कमरे में चारों तरफ खस लगाई गई है. बैठने के लिए कुर्सियां और बेंच हैं. कूलर और मटकों में ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई है. नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम लगातार कई स्तर पर काम कर रहा है.

गाजियाबाद. दिल्ली से सटा गाजियाबाद इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है. तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दोपहर के समय सड़कों पर निकलना चुनौती बन गया है. ऐसे हालात में गाजियाबाद नगर निगम ने आम लोगों को राहत देने के लिए एक खास पहल की है. नगर निगम ने शहर का पहला कूल रूम तैयार किया है, जहां लोग कुछ देर रुककर गर्मी से राहत महसूस कर सकेंगे. आने वाले दिनों में शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी ऐसे कूल रूम बनाए जाएंगे. इन दिनों गाजियाबाद का तापमान 42 से 45 डिग्री तक पहुंच रहा है. लू के थपेड़ों और तपती सड़कों के बीच सबसे ज्यादा परेशानी सफर करने वाले लोगों, बाजारों में आने-जाने वालों और रेड लाइट पर रुकने वाले वाहन चालकों को हो रही है. इसी को देखते हुए नगर निगम ने ये कदम उठाया है.

कैसे बनाया कमरा

नगर निगम कार्यालय परिसर में बनाए गए पहले कूल रूम को खास तरीके से तैयार किया गया है. कमरे के चारों तरफ खस लगाई गई है ताकि अंदर प्राकृतिक ठंडक बनी रहे. लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां और बेंच लगाई गई हैं. कूलर और मटकों में ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई है. यहां आने वाले लोग कुछ देर आराम कर गर्मी से राहत महसूस कर सकते हैं.
गाजियाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम लगातार कई स्तर पर काम कर रहा है. शहर के प्रमुख चौराहों पर रेड लाइट के पास दोपहिया वाहन चालकों के लिए ग्रीन नेट लगवाई गई है ताकि धूप से कुछ राहत मिल सके.

30 स्थायी प्याऊ

शहर में 30 स्थायी प्याऊ और 100 से अधिक अस्थायी मटकों के जरिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है. इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य राहगीरों और आम लोगों को गर्मी के असर से बचाना है. नगर निगम अब शहर के दो और प्रमुख स्थानों पर कूल रूम तैयार करने जा रहा है. पुराने बस अड्डे और अंबेडकर रोड पर जल्द ही यह सुविधा शुरू होगी. पुराने बस अड्डे से रोज हजारों लोग सफर करते हैं जबकि अंबेडकर रोड शहर का बड़ा बाजार क्षेत्र है, जहां दिनभर भारी भीड़ रहती है. गाजियाबाद में हीट मैप पर भी काम किया जा रहा है. यह भारत सरकार की अर्बन हीट रेजिलिएंस पहल का हिस्सा है जिसके तहत देश के 12 शहरों को चुना गया है. गाजियाबाद भी इसमें शामिल है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *