गर्मी से राहत का नया जुगाड़, आ गया आइस चैम्बर वाला हाईटेक कूलर जो घर को बना द
Last Updated:
दुकानदार आर्यन कुमार अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि इस कूलर को एसी कूलर कहा जाता है. जिसमें नीचे एक ब्लोअर लगा होता है और यही ब्लोअर बाहर की हवा को खींचकर ऊपर की तरफ भेजता है और इसको भेजने का रास्ता अंदर से ही रहता है और कूलर के ऊपरी हिस्से से एसी जैसी हवा निकल कर बाहर आती है. यह टेक्नोलॉजी अभी नई आई है जो लोगों के लिए अच्छा काम कर रही है.
सर्दी का मौसम चला गया है और आधा अप्रैल भी लगभग बीत चुका है. ऐसे में गर्मी के साथ-साथ तापमान में बढ़ोत्तरी होती हो रही है. ऐसे में लोग अपने घरों में गर्मी से राहत पाने के लिए एसी लगवाते हैं, लेकिन अब एक नई टेक्नोलॉजी का कूलर मार्केट में आ गया है जो आपको इस गर्मी के मौसम में एसी का मजा देगा यानी कि उसमें इस तरह से व्यवस्थाएं की गई है कि जो हवा निकलेगी वह आपको एसी जैसी ठंडक प्रदान करेगी. तो आईए जानते हैं क्या है यह नई टेक्नोलॉजी वाला कूलर और इसकी बाजार में कितनी कीमत है और इसका इस्तेमाल किस तरीके से किया जा सकता है.
इस तरह करता है काम
दुकानदार आर्यन कुमार अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि इस कूलर को एसी कूलर कहा जाता है. जिसमें नीचे एक ब्लोअर लगा होता है और यही ब्लोअर बाहर की हवा को खींचकर ऊपर की तरफ भेजता है और इसको भेजने का रास्ता अंदर से ही रहता है और कूलर के ऊपरी हिस्से से एसी जैसी हवा निकल कर बाहर आती है. यह टेक्नोलॉजी अभी नई आई है जो लोगों के लिए अच्छा काम कर रही है.
बना है आइस चैम्बर
इस कूलर की सबसे खास बात यह है कि यह न सिर्फ एसी की ठंडक देगा बल्कि इसके सबसे ऊपर हिस्से में एक ऐसा सेटअप लगाया गया है जिसमें आप बर्फ भी डाल सकते हैं यानी कि एक ही कूलर में आप साधारण हवा, एसी की हवा और बर्फ तीनों का आनंद ले सकते हैं. इसकी जो मोटर लगी है उसमें ब्लोअर मोटर लगी है और सबसे खास बात यह है कि इस कूलर में किसी भी तरह की गैस भी बनाने की आवश्यकता नहीं है. यह बाहरी वातावरण से ही एसी की ठंडक प्रदान करेगा.
इतनी देर में करेगा ठंडा
अगर आप इस कूलर का इस्तेमाल करते हैं तो और आपका 15 × 15 का कमरा है, तो यह 10 से 15 मिनट के भीतर आपके पूरे कमरे को ठंडा कर देगा. वहीं अगर इस कूलर के दाम की बात करें तो यह कूलर आप ₹10,000 के अंदर के दाम में खरीद सकते हैं वहीं पर इसे आप ₹1000 की किस्त के माध्यम से भी खरीद सकते हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें