गलत दिशा में रखा सोफा-टीवी रोक रहा आपकी तरक्की? अयोध्या के पंडित ने बताया सीक्रेट

0
गलत दिशा में रखा सोफा-टीवी रोक रहा आपकी तरक्की? अयोध्या के पंडित ने बताया सीक्रेट


X

गलत दिशा में रखा सोफा-टीवी रोक रहा आपकी तरक्की? अयोध्या के पंडित ने बताया सच

 

arw img

Vastu Tips : घर का ड्राइंग रूम केवल मेहमानों के स्वागत की जगह नहीं होता, वास्तु शास्त्र में इसे पूरे परिवार की सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र भी माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की प्रत्येक वस्तु का सही स्थान जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालता है. अगर  ड्राइंग रूम में रखा सोफा या टीवी गलत दिशा में हो, तो इसे वास्तु दोष का कारण माना जाता है. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि किसी भी घर की सुख-समृद्धि और शांति इस बात पर भी निर्भर करती है कि घर में रखी वस्तुएं वास्तु के अनुरूप हैं या नहीं. घर में प्रवेश करते ही सबसे पहले ड्राइंग रूम दिखाई देता है, इसलिए इस स्थान का संतुलित और व्यवस्थित होना बेहद जरूरी है. ड्राइंग रूम में सोफा हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए. टीवी को दक्षिण या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *