गाजियाबाद में छुपा है छोटा नैनीताल! झील, ट्रैकिंग और एडवेंचर से भरपूर जगह सिर्

0
गाजियाबाद में छुपा है छोटा नैनीताल! झील, ट्रैकिंग और एडवेंचर से भरपूर जगह सिर्


गाजियाबाद- गर्मी की छुट्टियां आते ही हर किसी के मन में यही सवाल होता है कि इस बार छुट्टियों में कहां जाएं? अगर आप भी सुकून, मस्ती और यादगार पलों की तलाश में हैं, तो गाजियाबाद का सिटी फॉरेस्ट आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बन सकता है.

हरियाली से लेकर एडवेंचर तक
गाजियाबाद के बीचों बीच स्थित सिटी फॉरेस्ट अब सिर्फ हरियाली और वॉकिंग ट्रैक तक सीमित नहीं रह गया है. यह अब एक ऐसा एडवेंचर और फैमिली एंटरटेनमेंट जोन बन गया है, जो गर्मियों में ताजगी, रोमांच और सुकून, तीनों का अनुभव एक साथ देता है.

नैनीताल जैसा एहसास
यहां की झील में बोटिंग करना किसी पहाड़ी शहर के अनुभव से कम नहीं. चारों तरफ हरियाली, साफ पानी और शांत माहौल बच्चों के लिए यह एडवेंचर है और बड़ों के लिए रिलैक्सेशन का बेहतरीन मौका.

ट्रैकिंग, जंगल सफारी और जिपलाइन का रोमांच
सिटी फॉरेस्ट में अब ऋषिकेश जैसा ट्रैकिंग ट्रेल और जंगल सफारी भी मौजूद है. ट्रैकिंग रूट्स हर उम्र के लोगों के लिए हैं. जिपलाइन-साइक्लिंग जैसी गतिविधियां युवाओं को खूब पसंद आती हैं. सफारी के दौरान आप पक्षियों और छोटे वन्य जीवों को भी देख सकते हैं.

स्विमिंग पूल और नेचर शेड्स
पेड़ों की छांव के बीच बना स्विमिंग पूल गर्मी से राहत दिलाने का सबसे बेहतरीन तरीका है. बच्चों के लिए अलग पूल की व्यवस्था है, जिससे वे पूरी सुरक्षा में पानी का आनंद ले सकें.

बच्चों और बड़ों दोनों के लिए भरपूर एक्टिविटी
जहां बच्चों के लिए स्लाइड, झूले और प्ले जोन हैं, वहीं बड़ों के लिए योगा, मेडिटेशन एरिया और वॉकिंग ट्रैक बनाए गए हैं. पूरे परिवार के लिए एक ही जगह पर ढेर सारी एक्टिविटी. ओपन स्पेस, गजेबो और बैठने की सुविधा इस जगह को पिकनिक स्पॉट भी बनाती है. साफ-सफाई, सुरक्षा गार्ड्स और मेडिकल फैसिलिटी सिटी फॉरेस्ट को फैमिली फ्रेंडली बनाते हैं.

कम खर्च ज्यादा मजा
सिटी फॉरेस्ट के मैनेजर अक्षय चौधरी के अनुसार, यहां नैनीताल जैसी झील, ऋषिकेश जैसे ट्रैकिंग और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं बेहद कम कीमत पर मिलती हैं.

  • एंट्री फीस: ₹10
  • बोटिंग: ₹60 प्रति व्यक्ति
  • एडवेंचर एक्टिविटी: ₹250 में 40 एक्टिविटी
  • जिपलाइन + साइक्लिंग: ₹300 में दोनों का मजा

दिल्ली-NCR के लोगों के लिए पास और खास
गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट तक पहुंचना बेहद आसान है. दिल्ली-NCR के लोग बिना लंबी यात्रा किए ही वीकेंड को एडवेंचर से भर सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *