गाजियाबाद में मिला पैरा एथलीट चिराग त्यागी का खून से सना शव, क्या बोली पुलिस?

0
गाजियाबाद में मिला पैरा एथलीट चिराग त्यागी का खून से सना शव, क्या बोली पुलिस?


Last Updated:

Chirag Tyagi News : स्वर्ण पदक विजेता चिराग त्यागी का शव कोतवाली क्षेत्र स्थित साईं उपवन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए. पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. चिराग त्यागी गाजियाबाद के बसंतपुर सेथली गांव रहने वाले थे. वह अपने परिवार के इकलौते बेटे थे. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. चिराग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर पैरा एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके थे.

Zoom

चिराग त्यागी का शव साईं उपवन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला.

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के रहने वाले राष्ट्रीय स्तर के पैरा एथलीट और स्वर्ण पदक विजेता चिराग त्यागी का शव कोतवाली क्षेत्र स्थित साईं उपवन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और तफ्तीश शुरू की. चिराग का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी. चिराग त्यागी गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर सेथली गांव के निवासी थे.

2 दिन पहले बेंगलुरु से गोल्ड जीत लौटे

चिराग के पिता मनोज त्यागी किसान हैं और चिराग परिवार के इकलौते बेटे थे. घटना की तफ्तीश कर रहे डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है. मामले का जल्द खुलासा करने की बात भी पुलिस की ओर से कही जा रही है. चिराग आठवीं इंडियन नेशनल ओपन पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता थे. चिराग ने अक्टूबर में जापान में होने वाले पैरा एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया था. उन्होंने दो दिन पहले ही बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर पैरा एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया था.

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को 3:00 बजे एक सूचना प्राप्त हुई है कि एक व्यक्ति का शव साईं कुंज क्षेत्र में पड़ा मिला है. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को आगे की कार्रवाई के लिए अस्पताल भिजवाया गया है. मृतक की पहचान चिराग त्यागी के रूप में हुई है, जो पैरालंपिक प्लेयर थे. प्रथम दृष्टया हत्या का प्रकरण प्रतीत हो रहा है. एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछ्ताछ की जा रही है. परिजनों से भी बातचीत की जा रही है. उनकी लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई की जा रही है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *