गाजियाबाद से सहारनपुर तक कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, मौसम विभाग की इस चेतावनी से हड़कंप

0
गाजियाबाद से सहारनपुर तक कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, मौसम विभाग की इस चेतावनी से हड़कंप


Last Updated:

UP Schools Closed 10 July 2026 : गाजियाबाद में कल (10 जुलाई) सभी स्कूल बंद रहेंगे. मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद ये फैसला करना पड़ा. तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. मौसम संबंधी गतिविधियों को देखने हुए सहारनपुर में भी कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे.

Zoom

गाजियाबाद. यूपी में मानसून की दस्तक के साथ आफतों का दौर भी शुरू हो गया है. गाजियाबाद में कल (शुक्रवार) सभी स्कूल बंद रहेंगे. मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद ये फैसला करना पड़ा. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 10 जुलाई को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा. तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर ये आदेश जारी किया गया है. सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत सभी मान्यता प्राप्त और परिषदीय विद्यालय बंद रहेंगे. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

मौसम संबंधी गतिविधियों को देखने हुए सहारनपुर में कल प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *