गाजीपुर कांड : ‘न आपसे कोई उम्मीद थी, न है’, अखिलेश का CM योगी पर सीधा अटैक

0
गाजीपुर कांड : ‘न आपसे कोई उम्मीद थी, न है’, अखिलेश का CM योगी पर सीधा अटैक


Last Updated:

Ghazipur News : गाजीपुर की घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव हमलावर दिख रहे हैं. अखिलेश ने आरोप लगाया कि गाजीपुर बेटी कांड में उत्पीड़क वर्चस्ववदियों को खुली छूट दी जा रही है. अखिलेश ने कहा कि नाम बताने की जरूरत हुई तो वो सूची भी हमारे पास है, पर उसको जगजाहिर नहीं कर रहे हैं जिससे मुख्यमंत्री पद की निष्पक्षता का सम्मान बना रहे. सपा प्रमुख ने कहा कि हमें न्याय पर विश्वास है, हम पीडीए वाले सब पीड़ित मिलकर ये लड़ाई भी लड़ लेंगे और जीतेंगे भी.

Zoom

सपा प्रमुख ने कहा कि हमें न्याय पर विश्वास है.

लखनऊ. यूपी के गाजीपुर की घटना पर अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार को आड़े हाथों लिया है. सपा मुखिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘उप्र के मुख्यमंत्री जी, ‘गाजीपुर की बेटी कांड’ में उत्पीड़क वर्चस्ववदियों को खुली छूट दी जा रही है, यहां तक कि उन्होंने आपकी ही पुलिस तक को नहीं छोड़ा. अब पीडीए के विशेष समाज के ऊपर लाइन से झूठा मुकदमा लगाया गया है.’ अखिलेश ने लिखा, ‘नाम बताने की जरूरत हुई तो वो सूची भी हमारे पास है, पर उसको जगजाहिर नहीं कर रहे हैं जिससे मुख्यमंत्री पद की निष्पक्षता का सम्मान बना रहे. वैसे भी अत्याचार की वो सूची तो आपकी तरफ से ही गई होगी और आप पहले से ही उनके प्रति भेदभाव के लिए जाने जाते हैं. न आपसे कोई उम्मीद थी, न है! हमें न्याय पर विश्वास है, हम पीडीए वाले सब पीड़ित मिलकर ये लड़ाई भी लड़ लेंगे और जीतेंगे भी. घोर निंदनीय!’

कांग्रेस सांसद हाउस अरेस्ट
गाजीपुर में हुई नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में सीतापुर पुलिस ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को हाउस अरेस्ट किया है. खुफिया एजेंसी से मिले इनपुट के बाद उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया. कांग्रेस सांसद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे. पुलिस की कार्रवाई से नाराज सांसद घर के बाहर धरने पर बैठ गए. सीओ सिटी और कांग्रेस सांसद में नोंकझोंक का वीडियो सामने आया है. सांसद का आरोप है कि वे मांगलिक कार्यक्रम में जे रहे थे, लेकिन पुलिस ने हाउस अरेस्टकर लिया. सीओ सीटो कपूर कुमार, एसडीएम जनार्दन कुमार सहित पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं.

29 को मिलने जाएंगे अखिलेश
गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में कुछ दिन पहले विश्वकर्मा समाज की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था. समाजवादी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वह 29 अप्रैल को कटारिया गांव पहुंचकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंत्री ओपी राजभर ने पीड़ित परिवार से पहले ही मुलाकात कर चुके हैं. मंत्री ने उन्हें 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ डेढ़ बीघा जमीन के पट्टे के कागजात सौंपे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से भेजा गया पत्र भी परिवार को सौंपा.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *