गुजरात से पूर्वी यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई 3 नई स्पेशल ट्रेने

0
गुजरात से पूर्वी यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई 3 नई स्पेशल ट्रेने


Last Updated:

पूर्वी यूपी और बिहार से बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में गुजरात जाते हैं. बेहतर जीवन और आय की उम्मीद उन्हें अपने घर-परिवार से दूर ले जाती है. यह प्रवास उनकी मेहनत और संघर्ष की एक महत्वपूर्ण कहानी है.

चंदौली. पूर्वी यूपी और बिहार से हर साल हजारों लोग रोज़गार की तलाश में गुजरात आते-जाते हैं. घर की ज़रूरतों और बेहतर भविष्य की उम्मीद उन्हें दूर तक सफ़र कराती है. मजदूरी और काम के नए अवसर उन्हें शहरों से जोड़ते हैं. पूर्वी यूपी और बिहार से बड़ी संख्या में लोग काम के सिलसिले में गुजरात आते-जाते हैं, जिसके चलते अक्सर ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रहती है. यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने गुजरात से पूर्वी यूपी और बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. वहीं, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी कि उधना से दानापुर और जयनगर के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जो यात्रियों के सफर को सुगम बनाएंगी.

उधना-दानापुर स्पेशल ट्रेन (09007/09008)
गाड़ी संख्या 09007 उधना-दानापुर स्पेशल उधना से रात 01:30 बजे रवाना होगी और सुबह 07:54 बजे डीडीयू (पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर) पहुंचेगी. इसके बाद यह बक्सर और आरा होते हुए दोपहर 12:00 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 09008 दानापुर-उधना स्पेशल दानापुर से दोपहर 03:00 बजे चलेगी और शाम 06:39 बजे डीडीयू पहुंचेगी. यह अगले दिन रात 08:15 बजे उधना पहुंचेगी.

उधना-दानापुर स्पेशल (09021/09022)
गाड़ी संख्या 09021 उधना-दानापुर स्पेशल उधना से दोपहर 02:30 बजे प्रस्थान करेगी और रात 08:54 बजे डीडीयू पहुंचेगी. ट्रेन बक्सर और आरा होते हुए 01:00 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 09022 दानापुर-उधना स्पेशल सुबह 04:00 बजे दानापुर से चलेगी और सुबह 07:39 बजे डीडीयू होते हुए दोपहर 02:15 बजे उधना पहुंचेगी.

उधना-जयनगर स्पेशल (09003/09004)
गाड़ी संख्या 09003 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल उधना से रात 12:30 बजे चलकर सुबह 06:54 बजे डीडीयू पहुंचेगी. यह ट्रेन पाटिलपुत्र, हाजीपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी रुकते हुए रात 08:00 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 09004 जयनगर-उधना स्पेशल जयनगर से रात 11:00 बजे चलेगी और सुबह 09:51 बजे डीडीयू होते हुए शाम 04:30 बजे उधना पहुंचेगी. बता दें कि, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले अपनी सीट की उपलब्धता और समय-सारणी की आधिकारिक पुष्टि रेलवे की वेबसाइट या ऐप पर जरूर कर लें. यह पहल यात्रियों की भीड़ को कम करने में काफी मददगार साबित होगी.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *