गोरखपुर में जिस छात्र की हुई थी हत्या, उसके एक आरोपी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
Last Updated:
Gorakhpur News: गोरखपुर में नीट की तैयारी कर रहे दीपक गुप्ता की हत्या के बाद ग्रामीणों ने पशु तस्कर अजहर हुसैन को पीटकर अधमरा कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात है.
Gorakhpur News: गोरखपुर में छात्र की हत्या पर बवाल ग्रामीणों का आक्रोश और तस्कर की पिटाई
छात्र की हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. गुस्साई भीड़ ने तस्करों की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और एक तस्कर, अजहर हुसैन उर्फ अजहर को पकड़कर बुरी तरह पीट दिया. ग्रामीणों ने पहले उसे एक मंदिर में बंद किया था, लेकिन हत्या की जानकारी मिलने पर उन्होंने उसे अधमरा कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने अजहर को भीड़ से बचाकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह 10:37 बजे उसकी मौत हो गई. इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.
पुलिस की कार्रवाई और जांच
पूरा थाना हो चुका है सस्पेंड
पुलिस को अजहर हुसैन के पास से मिला एक मोबाइल फोन इस मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हुआ है, जिससे पशु तस्करों के नेटवर्क की जानकारी मिली है. मामले की जांच उत्तर प्रदेश एसटीएफ को सौंप दी गई है. साथ ही, पुलिसकर्मियों पर लापरवाही के आरोप में त्वरित कार्रवाई की जा रही है. जंगल धूसड़ पुलिस चौकी के प्रभारी और सभी कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है.
दीपक का सपना और परिवार का दर्द
तनावपूर्ण माहौल और सियासी प्रतिक्रिया
घटना के बाद पिपराइच क्षेत्र में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है. ग्रामीणों ने गोरखपुर-पिपराइच रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिसे वरिष्ठ अधिकारियों ने शांत कराया. समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इसे कानून-व्यवस्था की विफलता करार दिया है, जबकि भाजपा ने इसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का उदाहरण बताया.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें