गोरखपुर से पकड़ा गया आतंकी कृष्णा मिश्रा, शहजाद भट्टी के कहने पर करता था काम

0
गोरखपुर से पकड़ा गया आतंकी कृष्णा मिश्रा, शहजाद भट्टी के कहने पर करता था काम


Last Updated:

यूपी एटीएस ने पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दानियाल अशरफ और कृष्णा मिश्रा नाम के दो लड़कों को गिरफ्तार किया है. दोनों सोशल मीडिया के जरिए हैंडलर्स के संपर्क में थे और संवेदनशील स्थानों के वीडियो व फोटो पाकिस्तान भेज रहे थे

Zoom

यूपी के गोरखपुर से पकड़े गए दो आतंकी.

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से गिरफ्तार आतंकी कृष्णा मिश्रा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. आतंकी कृष्णा मूल रूप से कुशीनगर का रहने वाला है. वह कुशीनगर जिले के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के हरपुर गांव का मूल निवासी है. उसका परिवार रवींद्र थानाक्षेत्र में मकान बनाकर रहता है. उसके पिता का नाम छोटेलाल मिश्र है. बताया जा रहा है कि कृष्णा मिश्रा 7 साल पहले गांव छोड़कर रवींद्रनगर आया और फिर दिल्ली गया था. दिल्ली में कृष्णा की मुलाकात बाराबंकी निवासी दनियाल अशरफ से हुई थी. इसके बाद दोनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने लगे.

दनिया-कृष्णा मिश्रा शहजाद भट्टी के लिए करते थे काम
दनियाल और कृष्णा मिश्रा ISI एजेंट शहजाद भट्टी और आबिद जट के संपर्क में थे. ये दोनों आतंकी देश के महत्वपूर्ण स्थानों पर हमले की प्लानिंग कर रहे थे. दनियाल के फोन में पाकिस्तानी डॉन आबिद जट का मैसेज मिला है. मैसेज को प्रिंट कराकर महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाने का निर्देश मिला हुआ था. दनियाल के पास से 9mm की पिस्टल कारतूस बरामद की गई है. वहीं  कृष्णा मिश्रा के पास से देशी तमंचा और कारतूस बरामद की गई है. यूपी ATS ने दनियाल को बाराबंकी से और कृष्णा को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है.

यूपी एटीएस ने नोएडा से दो लोगों को किया था गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले हाल ही में यूपी एटीएस ने नोएडा से दो लड़कों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से एक मेरठ का रहने वाला था. जबकि दूसरा दिल्ली का रहने वाला था. दोनों की पहचान तुषार और समीर खान के रूप में हुई थी. यह दोनों भी शहजाद भट्टी के संपर्क में थे और उसके लिए सोशल मीडिया से मिले टास्क को पूरा कर रहे थे. इससे पहले भी यूपी एटीएस कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो शहजाद भट्टी के लिए काम कर रहे थे. खुफिया एजेंसी एटीएस इन दिनों पाकिस्तानी टेरर मॉड्यूल को खत्म करने की कवायद में जुटी हुई है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *