गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा यूपी, पांच जिलों में एनकाउंटर; कई बदमाश गिरफ्तार
Last Updated:
Operation Langda: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस ने बीते 48 घंटे में अपराधियों के खिलाफ जबरदस्त एक्शन लिया है. आगरा, फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर और जौनपुर में मुठभेड़ हुआ. जिसमें बदमाशों को गिर…और पढ़ें
यूपी में एनकाउंटर
हाइलाइट्स
- यूपी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा.
- पुलिस का मकसद अपराधियों को गिरफ्तार करना है.
- अलग-अलग मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में मारी गोली.
फर्रुखाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी आरोपी मानू को ढेर कर दिया. आरोपी पर नाबालिग से रेप और हत्या का आरोप था. पुलिस टीम पर फायरिंग करने के बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी और वह मौके पर ढेर हो गया. आरोपी के पास से पिस्टल बरामद हुई है. एसपी आरती सिंह ने बताया कि आरोपी मानू पर हत्या, रेप और अपहरण के मुकदमे दर्ज थे और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. मुठभेड़ मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र के खटा ग्राम के पास हुई.
गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने 2 अवैध तमंचे, 2 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस, लूट के 4 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है. बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 14 जुलाई 2025 को इंदिरापुरम में लूट की घटना को अंजाम दिया था और बरामद रुपये उसी लूट से संबंधित हैं. पुलिस ने बताया कि बदमाशों के 8 अन्य साथ 2-2 लाख रुपये लेकर जा रहे थे. पुलिस ने इस मामले में 8 अन्य आरोपियों की भी पहचान की है और उनकी तलाश जारी है.
आगरा पुलिस ने वाहन चोरों के साथ मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. घायल बदमाश को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश गैंग बनाकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. गिरफ्तार बदमाशों के पास से चोरी की स्कूटी, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं. यह मुठभेड़ थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के पथोली रोड पर हुई. आगरा पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है, जिसका उद्देश्य अपराधियों को पकड़ना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है.
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक शोहदे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, जिसने राह चलती युवती के साथ छेड़छाड़ की थी. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. कानपुर पुलिस की अपराधियों पर कार्रवाई जारी है और शहर की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे है.

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें