‘गोली मार दो मुझे’, पुलिसवालों से क्यों भिड़ गईं सपा सांसद इकरा हसन?

0
‘गोली मार दो मुझे’, पुलिसवालों से क्यों भिड़ गईं सपा सांसद इकरा हसन?


Last Updated:

Iqra hasan news : सहारनपुर में सपा सांसद इकरा हसन का हाईवोल्टेज हंगामा देखने को मिला है. समर्थकों की गिरफ्तारी से नाराज लोकसभा सांसद सीधे थाने पहुंच गईं. उनकी SP सिटी से तीखी नोकझोंक का वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह अफसरों से कहती नजर आ रही हैं, ‘हंसो मत’. इकरा हसन ने कहा कि जब तक गिरफ्तार लोगों को नहीं छोड़ा जाता, वे यहां से उठेंगी नहीं. इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है.

Zoom

समर्थकों के साथ थाने पहुंचीं सांसद इकरा हसन.

सहारनपुर. यूपी के कैराना से सपा सांसद इकरा हसन आज सदर थाने में पुलिसवालों पर भड़क गईं. एक पीड़ित महिला को न्याय दिलाने सहारनपुर के डीआईजी ऑफिस पहुंची सांसद इकरा हसन को पुलिस ने थोड़ी देर के लिए हिरासत में भी लिया. बाद में सदर थाने में एसपी सिटी से वार्ता के दौरान इकरा हसन की अधिकारियों के साथ हॉट टॉक देखने को मिली है. इस दौरान इकरा हसन ने कहा- ‘गोली मार दो मुझे’. उन्हें एसपी सिटी से कहते सुना गया कि हंसो मत. पार्टी समर्थकों की गिरफ्तारी से नाराज इकरा हसन सदर थाने पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक गिरफ्तार लोगों को नहीं छोड़ा जाता, वे यहां से उठेंगी नहीं.

‘उन्हें छोड़ो या मुझे भी जेल भेजो’
न्यूज 18 ने भी सांसद इकरा हसन से बात की. इकरा ने कहा- ‘अब पता चला है कि पीड़ित परिजनों को जेल भेज दिया गया है. हम ये जानने आए हैं कि उनका क्या अपराध था? हम ये भी जानना चाह रहे हैं कि किस अपराध के तहत उन्हें जेल भेजा है. जिस भी धारा में उन्हें भेजा है, या तो मुझे भी भेजें या उन्हें रिहा करें. ये रामराज्य में भाजपा को वोट देने का उन्हें सिला मिला है.’ इकरा हसन ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है.

मांगें मानने से इनकार
पुलिस का आरोप है कि डीआईजी से मुलाकात के बाद सपा सांसद सड़क जाम करने की कोशिश कर रही थीं. ऐसे में पुलिस को थोड़ी देर के लिए उन्हें महिला थाने में बैठाना पड़ा. कैराना से लोकसभा सांसद इकरा हसन को मंगलवार को जसाला गांव की एक पीड़ित महिला के साथ न्याय की मांग को लेकर डीआईजी से मिलने पहुंची थीं.

मुलाकात के बाद विवाद बढ़ गया. इकरा हसन ने बताया कि वे पीड़िता महिला को न्याय दिलाने के लिए डीआईजी कार्यालय पहुंची थीं. डीआईजी ने उनकी बात तो सुनी, लेकिन पीड़िता की मांगों को मानने से इनकार कर दिया. इससे महिला भावुक हो गई. इकरा हसन ने कहा कि पीड़ित महिला न्याय की उम्मीद लेकर अधिकारियों के पास आई थी, लेकिन उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *