गोल्डन नग से लेकर स्टोन डिजाइन तक, सावन में इन कंगन सेट का बढ़ा क्रेज

0
गोल्डन नग से लेकर स्टोन डिजाइन तक, सावन में इन कंगन सेट का बढ़ा क्रेज


Last Updated:

Sawan Bangles Designs: सावन के महीने में हरी कांच की चूड़ियों और कंगनों का क्रेज बढ़ जाता है. फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में इस बार मोती, घुंघरू, स्टोन और नग वाले कंगनों के साथ हरी चूड़ियों के कई खूबसूरत सेट उपलब्ध हैं. महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग चूड़ियों और कंगनों को मिलाकर भी सेट तैयार कर सकती हैं. इनकी कीमत करीब 300 रुपये से शुरू होकर 600 रुपये तक है.

सावन के महीने में हरे कांच की चूड़ियां और कंगन महिलाएं खूब पहनती हैं. हरे कांच के कंगनों के साथ चूड़ियों के सेट बनाकर पहने जाते हैं. आप भी मार्केट से चूड़ियों और कंगनों को खरीदकर सेट बनाकर पहन सकते हैं. यह सेट भी हरी चूड़ियों और कंगनों से तैयार किया गया है. इसमें मोती वाले कंगन के साथ घुंघरू वाली चूड़ियां लगाई गई हैं. इससे यह सेट बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है. इनकी कीमत 500 रुपये से शुरू होती है.

यह कंगन सेट हरी चूड़ियों के साथ तैयार किया गया है. मार्केट में ग्रीन कंगनों की कई तरह की वैरायटी देखने को मिलती है. इनमें भी हरे रंग की नग वाली चूड़ियों को मिलाया गया है. इससे ये बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. वहीं, कंगनों पर गोल्डन नग लगाए गए हैं, जो कंगनों की चमक को बढ़ा रहे हैं. इन कंगनों और चूड़ियों को घर पर लाकर भी यह सेट तैयार किया जा सकता है. इनकी कीमत 550 रुपये है.

फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में सावन के लिए कई तरह की चूड़ियों का कलेक्शन आया हुआ है. महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार इनको खरीदकर पहन सकती हैं. इन चूड़ियों के अलग-अलग रंग हैं और ये अलग-अलग कंगनों के साथ मैच होते हैं. इनको भी कंगनों के साथ मिलाकर एक सेट तैयार कर पहन सकते हैं. इनकी कीमत 500 रुपये है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ये हरे कांच की चूड़ियां सावन में ज्यादा पहनी जाती हैं. इनको महिलाएं बिना कंगन के भी पहन सकती हैं. इसके अलावा, इन्हें हरे कंगनों के साथ भी पहना जा सकता है. मार्केट से हरी चूड़ियों और कंगनों को खरीदकर चार से छह चूड़ियों के साथ दो-दो कंगनों का सेट बनाकर पहन सकते हैं. यह कंगनों का सेट कलाइयों पर खूब जचेगा. यह कंगन सेट 450 रुपये में मिलता है.

सावन के महीने में हरे रंग के अलावा मल्टी कलर की चूड़ियों के सेट बनाकर पहन सकते हैं. चूड़ी मार्केट में मल्टी कलर की जिक-जैक डिजाइन की चूड़ियों के साथ कंगन के सेट तैयार कर पहन सकते हैं. ये कंगन सेट देखने में भी बहुत सुंदर लगते हैं. इनकी कीमत 400 रुपये है.

हरी चूड़ियों के साथ स्टोन और नग वाले कंगनों को पहना जाता है. इसमें भी दो अलग-अलग तरह के कंगन हरी चूड़ियों के साथ मिलाए गए हैं. इन कंगनों की डिजाइन महिलाओं को आकर्षित करती है. घर पर भी चूड़ियों और कंगनों को मिलाकर इन्हें तैयार कर सकते हैं. इसकी कीमत 350 रुपये से शुरू होती है.

बोरोशिल कांच से तैयार होने वाले कंगनों और चूड़ियों के सेट बनाकर पहने जाते हैं. इस बार सावन में बोरोशिल कांच के मल्टी कलर के कंगन और चूड़ियां पहनी जा रही हैं. ये चूड़ी-कंगन सेट पहनने में भी बेहद हल्के होते हैं. मार्केट में ये काफी कम कीमतों में मिल जाते हैं. इन सेट की कीमत 300 रुपये से शुरू होती है.

सावन में महिलाओं के लिए कंगनों और चूड़ियों की डिजाइन की कोई कमी नहीं है. महिलाएं हर तरह के कंगनों को पहन सकती हैं. सावन में महिलाओं के लिए मल्टी कलर के कंगन सेट भी तैयार हो रहे हैं. अपनी पसंद से चूड़ियों और कंगनों को खरीदकर ये सेट तैयार कर सकते हैं. इनकी कीमत 600 रुपये से शुरू होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *