‘गौ रक्षकों पर चलवाई गई गोलियां’, गौ रक्षा पर बोले स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी

0
‘गौ रक्षकों पर चलवाई गई गोलियां’, गौ रक्षा पर बोले स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी


Last Updated:

Lucknow News: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने एक कार्यक्रम के दौरान गौ रक्षा को लेकर अभियान तेज करने की बात कही और विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में गौ रक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी सरकार के दौरान गौ रक्षा आंदोलन पर गोली तक चलाई गई थी, जिससे कई लोगों की जान गई.

Zoom

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने गौ रक्षा, सनातन धर्म और मौजूदा राजनीतिक मुद्दों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देशभर में गौ रक्षा को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा और किसानों से गौ पालन को बढ़ावा देने की अपील की जाएगी. साथ ही उन्होंने 10 हजार ‘वेद लक्षणा गाय’ देशभर में पहुंचाने का अभियान चलाने की भी घोषणा की.

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि गौ रक्षा आंदोलन की शुरुआत स्वामी करपात्री जी महाराज ने की थी और उस समय गौ संरक्षण को लेकर बड़े स्तर पर संघर्ष हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में गौ रक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी सरकार के दौरान गौ रक्षा आंदोलन पर गोली तक चलाई गई थी, जिससे कई लोगों की जान गई.

गौ वध पर भी पूरी तरह लगेगी रोक
अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि साल 2014 के बाद देश में गौ हत्या रोकने की दिशा में प्रभावी काम हुआ है. उनका कहना था कि केंद्र की मौजूदा सरकार ने सनातन धर्म के उत्थान का संकल्प लिया है. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि जिस तरह अनुच्छेद 370 हटाया गया और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ, उसी तरह भविष्य में गौ वध पर भी पूरी तरह रोक लगेगी.

अपने बयान के दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग गाय को केवल एक पशु मानते हैं, वे विघटनकारी तत्व हैं. भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है और मान्यता है कि गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है. इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा.

विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने विपक्षी नेताओं की भाषा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो लोग गौ माता को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें उसका परिणाम भुगतना पड़ रहा है. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की और कहा कि उनकी स्थिति विक्षिप्त जैसी हो गई है.

उन्होंने कहा कि अब शासन और प्रशासन भी गौ रक्षा के पक्ष में खड़ा दिखाई दे रहा है. आने वाले समय में देशभर में गौ संरक्षण और गौवंश बढ़ाने को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें किसानों को भी जोड़ने की कोशिश की जाएगी.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *