घर पर बनाएं ये स्पेशल चाट मसाला, सलाद हो या सब्जी सबका टेस्ट हो जाएगा लाजवाब
Last Updated:
Chaat Masala Recipe at Home : रोज-रोज वही दाल, रोटी और सब्जी खाकर कई बार हमारा मन ऊब जाता है. अक्सर लगता है कि थाली में कुछ ऐसा तीखा और चटपटा मिल जाए, जो मुंह का स्वाद एकदम बदल दे. इसलिए किसी भी खाने के बोरिंग टेस्ट को चटपटा बनाने के लिए अक्सर घरों में लोग चाट मसाले का इस्तेमाल करते हैं. चाट मसाला एक ऐसी चीज है जिसकी मार्केट में जबरदस्त डिमांड होती है. यह मसाला लगभग सभी घरों में इस्तेमाल किया जाता है. मगर, क्या आप जानते हैं कि इसे बनाना भी बेहद आसान होता है.
खाने को स्वादिष्ट और चटपटा बनाने के लिए आजकल लोगों द्वारा चाट मसाले का इस्तेमाल किया जाता है. यह अक्सर सलाद और अन्य चीजों में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है. चाट मसाले को अक्सर लोग बाजार से खरीद कर लाते हैं और इस्तेमाल करते हैं.
अगर आपको भी चाट मसाला पसंद है और आप इसे अपने खाने के साथ इस्तेमाल करना पसंद करते हैं तो अब आपको इसे बाजार से खरीद कर लाने की जरूरत नहीं है. बल्कि आप इसे बेहद आसानी से घर पर भी तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको इसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं.
इस रेसिपी का इस्तेमाल करते हुए आप एक शानदार और फ्लेवर फुल टेस्टी चाट मसाला घर पर ही तैयार कर सकते हैं. इसे खाने के बाद आप बाजार वाले चाट मसाले को हमेशा के लिए भूल जाएंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
चाट मसाला तैयार करने के लिए हमें सबसे पहले के लिए कुछ जरूरी सामग्री इकट्ठा करनी होगी. आजमगढ़ में आचार का व्यवसाय करने वाले शिवम राय बताते हैं कि इसे बनाने के लिए जीरा, साबुत धनिया, काली मिर्च, अजवाइन, सौंफ, अमचूर पाउडर, काला नमक, सफेद नमक और सुखी लाल मिर्च की जरूरत होगी.
इसे बनाने के लिए सबसे पहले किचन में रखे हुए पन्या कढ़ाई को गैस पर रखकर इसे धीमी आंच पर गर्म करना है. अब इस पैन में जरा साबुत धनिया, काली मिर्च, शॉप, अजवाइन और सुखी लाल मिर्च को डालें. उसके बाद इन सभी मसाले को 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर भुनना होगा.
इन्हें तब तक भूनना है जब तक इसके अंदर की सारी नामी खत्म ना हो जाए. इसके अंदर से सोंधी-सोंधी खुशबू आने लगेगी. ध्यान रहे कि ज्यादा देर तक भूनने पर यह जल सकता है. इससे चाट मसाले का स्वाद भी खराब हो सकता है. भूनने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें और इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें.
जब यह मसाला पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इन्हें मिक्सी जार में डाले. इसके अंदर आमचूर पाउडर, काला नमक, सफेद नमक और हींग को भी मिला दे. सभी चीजों को मिलाने के बाद एक बार फिर से मिक्सी को ऑन करें और इन्हें अच्छी तरह से बारीकी पीस लें.
इस तरह से आपका देसी चटपटा चाट मसाला घर पर ही बंद कर तैयार हो चुका है. इसे आप खाने या नाश्ते के साथ-साथ अपने तरह-तरह की डिशेस में इस्तेमाल करके उन्हें चटपटा और स्वादिष्ट बना सकते हैं. इस मसाले को हमेशा किसी कांच के एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करना चाहिए, जिससे यह लंबे समय तक खराब ना हो.